बॉलीवुड

सनी देओल ने जिंदगी में एक ही बार पी शराब, ऐसा हो गया था हाल

फिल्मों में खलबली मचाने वाले सनी देओल असल जिंदगी में लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करते हैं। वह बॉलीवुड के अवॉर्ड फंक्शन और पार्टियों से भी गायब रहते हैं।
2 min read
• •
Updated: 28 Jul 2021, 4:24 PM IST
sunny_deol1.jpg
Sunny Deol

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। लोग उन्हें बेहद प्यार करते हैं। उनकी फिल्मों को बहुत पसंद किया जाता है। वह कई सालों से दर्शकों के दिलों में राज करते आ रहे हैं। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई करती हैं। फिल्मों में खलबली मचाने वाले सनी देओल असल जिंदगी में लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करते हैं। वह बॉलीवुड के अवॉर्ड फंक्शन और पार्टियों से भी गायब रहते हैं।

एक बार सनी देओल ने बताया था कि वह बॉलीवुड की पार्टियों में हिस्सा क्यों नहीं लेते हैं। उन्होंने कहा था कि वह शराब और सिगरेट नहीं पीते हैं। ‘द लल्लनटॉप’ से अपनी बातचीत में सनी कहते हैं, 'ऐसा नहीं है कि मैंने कभी भी पार्टी नहीं की है। जब मैं यंग था तो बहुत पार्टी किया करता था। मेरे दोस्त सारे ऐसे थे कि हम कॉलेज में बदमाशी और पार्टी सबकुछ करते थे। लेकिन मैं शराब और सिगरेट कभी नहीं पीता था। ऐसा भी नहीं है कि मैंने कभी इसका स्वाद नहीं लिया। एक बार मैंने टेस्ट किया। लेकिन मुझे इसकी गंध अच्छी नहीं लगी। इसके बाद मेरे सिर दर्द हो गया। तो फिर मैंने कहा कि मैं ऐसा क्यों करूं?'

इसके बाद बॉलीवुड पार्टीज के बारे में बात करते हुए सनी देओल ने कहा, 'मैंने बॉलीवुड में कभी पार्टी नहीं की। न ही मैं ऐसी पार्टी में जाया करता था। क्योंकि पार्टी में ज्यादातर लोग शराब पीते हैं। ऐसे में अगर आप शराब नहीं पीते हैं तो उनके बीच फंस कर रह जाओगे। इसलिए मैं पार्टी में नहीं जाता।'

वहीं, एक बार सनी देओल के बेटे करण देओल को पार्टी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 'मैं ज्यादातर मौकों पर पार्टी वगैरह से दूर ही रहता हूं। कभी-कभी पी लेता हूंय़। लेकिन मैं ज्यादा पार्टी नहीं करता हूं। वहीं, सिनेमा वाली पार्टी में मैं नहीं जाता हूं।' सनी देओल की वर्क फ्रंट की बात करें तो वह अपनी अगली होम प्रोडक्शन फ़िल्म ‘अपने 2’ में नजर आने वाले हैं। इसमें वो एक बार फिर पिता धर्मेंद्र, भाई बॉबी के अलावा पहली बार बेटे करण देओल के साथ दिखाई देंगे। फिल्म को अनिल शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं।

Published on:
Also Read
View All
‘दिमाग सुन्न रहता था, जॉम्बी की तरह चलता था’, ‘रामायण’ के लक्ष्मण रवि दुबे ने जब की अपनी मेन्टल हेल्थ पर खुलकर बात

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद तुषार से फिरौती की मांग-क्या बॉलीवुड को खौफजदा करने पर आमादा हो गया है अंडरवर्ल्ड?

‘कुत्तों को डर लगता है’, दीया मिर्जा विवाद के बीच सुनीता आहूजा ने की पटाखे न जलाने की अपील

तलाक, नशा और करियर बर्बाद… जब टूटे थे हनी सिंह, सालों बाद हुआ था पछवाना, जिंदगी को लेकर किए थे खुलासे

तुषार कपूर को मिली धमकी के बाद शिवसेना नेता आनंद दुबे का बयान, बोले- ‘मुंबई पूरी तरह सुरक्षित है’, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगे 5 करोड़