बॉलीवुड

१२ साल की उम्र में सनी देओल घरवालों से छिपकर रोज रात को करते थे ये काम, पकड़े जाने पर जमकर हुई थी पिटाई

एक बार सनी देओल एक टीवी शो में पहुंचे थे। बचपन से ही बहुत शरारती थे। वह रोज रात को एक ऐसा काम किया करते थे जिसके बारे में उनके घरवालों को पता नहीं था और जब उन्हें सनी की हरकत के बारे में पता चला तो सबने मिलकर उनकी पिटाई कर दी थी।

2 min read
sunny1.jpg
Sunny Deol

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की देशभर में तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अपनी एक्टिंग से वह लाखों दिलों पर राज करते हैं। पर्दे पर उनकी छवि गुस्लैल है। लेकिन रियल लाइफ सनी इसके बिल्कुल उलट हैं। एक बार सनी देओल ने अपने बचपन का किस्सा बताया था। उन्होंने बताया कि वह घर में सबसे ज्यादा शरारती थे। इसके बाद उन्होंने अपनी उस हरकत का खुलासा किया जिसके पकड़े जाने पर उनकी खूब पिटाई हुई थी।

दरअसल, एक बार सनी देओल एक टीवी शो में पहुंचे थे। बचपन से ही बहुत शरारती थे। वह रोज रात को एक ऐसा काम किया करते थे जिसके बारे में उनके घरवालों को पता नहीं था और जब उन्हें सनी की हरकत के बारे में पता चला तो सबने मिलकर उनकी पिटाई कर दी थी। सनी ने बताया कि उन्हें १२ साल की उम्र से ही कार और बाइक चलाने का खूब शौक था। लेकिन उनके घरवाले उन्हें इसकी इजाजत नहीं देते थे। ऐसे में वह घरवालों से छिपकर ये कार चलाया करते थे।

रोज रात को जब घर के सारे लोग सो जाते थे तो सनी अपने गैराज से दोस्त के साथ कार धकेल कर बाहर निकालते थे और फिर शहर के चक्कर लगाते थे। एक्टर ने बताया कि वह रोज रात को घर से दूर जाकर कभी बाइक तो कभी कार चलाया करते थे। लेकिन ऐसा ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया। उनके पिता को इसके बारे में पता चल गया। जिसके बाद सनी देओल की जमकर पिटाई हुई थी।

इसके अलावा, धर्मेंद्र ने भी एक टीवी शो में सनी देओल की बाकी शरारतों के बारे में भी बताया था। उन्होंने बताया कि जब सनी देओल छोटे थे तो वह उनके लिए खेलने के लिए नकली बंदूक लेकर आए थे। लेकिन उस बंदूक से सनी ने घर के सारे शीशे तोड़ दिए। इस बात से धर्मेंद्र गुस्सा हो गए थे और उन्होंने उनकी पिटाई कर दी थी।

Published on:
18 Sept 2021 02:43 pm