Tilak Varma Shreeleela dating rumors: भारतीय क्रिकेटर तिलक वर्मा और साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला को लेकर बड़ी खबर आ रही है। कहा दा रहा है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। ऐसे में सूर्यकुमार यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह तिलक को 'प्यार में पड़ने' की बात कहकर चिढ़ाते दिख रहे हैं। जानिए क्या है इस वायरल गॉसिप का सच।
Tilak Varma Shreeleela dating rumors: भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे तिलक वर्मा और साउथ सिनेमा की खूबसूरत एक्ट्रेस श्रीलीला इन दिनों अपनी कथित रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों के डेटिंग की अफवाहों को उस समय और हवा मिल गई, जब टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही फैंस के बीच अटकलों का बाजार गर्म है।
यह पूरी चर्चा रेडिट (Reddit), इंस्टाग्राम और एक्स (X) पर तेजी से फैल रही एक छोटी सी वीडियो क्लिप के बाद शुरू हुई। वीडियो में मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा कानों में ईयरफोन लगाए होटल की लॉबी से गुजरते दिख रहे हैं। तभी पीछे से सूर्यकुमार यादव उन्हें छेड़ते हुए मजाकिया अंदाज में कहते हैं, "तिलक प्यार में पड़ गया है।" हालांकि सूर्या ने वीडियो में किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन इंटरनेट यूजर्स ने तुरंत इस कमेंट को एक्ट्रेस श्रीलीला के साथ जोड़ दिया।
दोनों के बीच रिश्ते की खबरें सबसे पहले IPL सीजन के दौरान उड़ी थीं। उस समय धर्मशाला में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के मैच के दौरान स्टेडियम में श्रीलीला की मां, डॉ. स्वर्णलता को देखा गया था। मैच में उनकी मौजूदगी ने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने यह भी दावा किया कि श्रीलीला की टीम का एक सदस्य 'Tilak' नाम लिखी हुई जर्सी पहने नजर आया था।
तिलक और श्रीलीला दोनों ही युवाओं के बीच काफी फेमस हैं, इसलिए फैंस उनकी हर सोशल मीडिया एक्टिविटी पर पैनी नजर रख रहे हैं। हाल ही में ऐसी भी खबरें आईं कि इन अफवाहों के बीच दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर लोग कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "मुझे नहीं लगता कि वे डेटिंग कर रहे हैं।" दूसरे ने कमेंट किया, "इस तर्क से, प्रतिभा रांटा एमआई बनाम पीबीकेएस मैच देखने आई थीं। तो क्या वह श्रेयस अय्यर को डेट कर रही हैं?? कुछ भी! मैच देखने कोई भी आ सकता है। सोनल चौहान भी आती थीं और लोग उन्हें भी श्रेयस अय्यर से जोड़ रहे थे।
काम पर बात करें तो 23 साल की तिलक वर्मा को हाल ही में श्रीलंका में होने वाली आगामी वनडे ट्राई-सीरीज के लिए भारत 'A' टीम का कप्तान बनाया गया है, जो उनके बेहतरीन करियर का एक बड़ा पड़ाव है। वहीं दूसरी तरफ, श्रीलीला भी अपने काम में काफी व्यस्त हैं। वह मशहूर फिल्ममेकर अनुराग बसु की आने वाली एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें वे बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म इसी साल यानी 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।