बॉलीवुड

सुशांत सिंह राजपूत की पहली फिल्म ‘काय पो छे’ को पूरे हुए 8 साल, डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने किया एक्टर को याद

'काय पो छे' फिल्म की रिलीज को पूरे हुए आठ साल डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने सुशांत सिंह राजपूत को किया याद 'काय पो छे' सुशांत सिंह राजपूत की थी पहली फिल्म  
2 min read
Feb 22, 2021
sushant_singh_rajput_abhishek_kapoor.jpg
Sushant Singh Rajput Abhishek Kapoor

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने टीवी सीरियल्स से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। एकता कपूर के सीरियल 'पवित्र रिश्ता' (Pavitra Rishta) से सुशांत को घर-घर में पॉपुलैरिटी मिली। उनके एक्टिंग को भी काफी सराहा गया था। इस सीरियल को बीच में ही छोड़कर सुशांत ने बॉलीवुड का रुख कर लिया था। उन्होंने 22 फरवरी, 2013 को फिल्म 'काय पो छे' से अपना डेब्यू किया। आज इस फिल्म को रिलीज हुए पूरे आठ साल हो चुके हैं। ऐसे में फिल्म के डायरेक्टर ने सुशांत को याद किया है।

'काय पो छे' फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के साथ एक्टर राजकुमार राव (Rajkumar Rao) और अमित साध (Amit Sadh) लीड रोल में थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी और सुशांत की एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी। ऐसे में जब फिल्म को रिलीज हुए आठ साल हुए तो डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने एक ट्वीट किया है।

अभिषेक कपूर ने लिखा, ''अपने करियर की शुरुआत करने वाली नई टीम के साथ इस सफर की शुरुआत करना अलग ही था। इस फिल्म ने बीते सालों में जितना प्यार पाया है उसकी कोई सीमा नहीं है। ना ही अपने सितारे खोने के दर्द की कोई सीमा है।'' इसके अलावा अभिषेक कपूर ने टाइम्स ऑफ इंडिया से अपनी बातचीत में सुशांत के बारे में कहा कि 'सुशांत को फिल्म में लेने से पहले मैंने उनके पुराने काम को बिल्कुल भी नहीं देखा था। उस वक्त टीवी एक्टर्स को इंडस्ट्री स्वीकार नहीं कर रही थी। लेकिन 'रॉक ऑन' के बाद लोगों को मुझ पर यकीन था। सुशांत को उनके किरदार में ढालने के लिए कुछ खास कोशिश नहीं करनी पड़ी थी। वह शुरुआत से ही एक शानदार एक्टर थे। पहले दिन से ही मुझे इस बात का पता था कि हम दोनों एक साथ उड़ान भरने जा रहे हैं।'

Published on:
22 Feb 2021 10:46 pm
Also Read
View All
राजपाल यादव ने VIP नहीं आम जनता के साथ लाइन में लगकर किए बप्पा के दर्शन, वीडियो पर फैंस ने लुटाया प्यार

गोविंदा की छवि बनने की कोशिश करते हैं भांजे कृष्णा अभिषेक? सुनीता आहूजा ने दिया जवाब, अर्जुन कपूर पर भी की बात

National Film Awards 2026 LIVE: अनंत नाग को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, यामी गौतम का आदित्य धर ने बढ़ाया हौसला, ममूटी को स्टैंडिंग ओवेशन

हिंदी-बंगाली फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग कर चुकी थीं रानी मुखर्जी की मां, जानें कौन थीं कृष्णा मुखर्जी जिनका 75 की उम्र में निधन

‘आर्टिकल 370’ से लेकर ‘चंदू चैंपियन’ तक, नेशनल फिल्म पुरस्कार 2026 में छाईं ये फिल्में, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास शुरू हुआ भव्य समारोह