बॉलीवुड

Sushmita Sen: सुष्मिता सेन को देख लोगों को आईं राखी सावंत की याद, वीडियो हो रहा वायरल

Sushmita Sen Video: एक्ट्रेस सुष्मिता सेन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग उन्हें राखी सावंत से कंपेयर कर रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 19 Jul 2025, 2:43 PM IST
Sushmita Sen cosmetic treatment
Sushmita Sen and Rakhi Sawant (Photo: Patrika)

Sushmita Sen Video: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस रही सुष्मिता सेन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वह 90s की बेहद खूबसूरत अभिनेत्रियों की लिस्ट में आती थीं। अब सुष्मिता सेन एक इवेंट में पहुंची थी जहां उनके एक्स बॉयफ्रेंड भी मौजूद थे। इसी दौरान का उनका एक वीडियो चर्चा में हैं। उनका लुक्स बेहद स्मार्ट नजर आया, लेकिन कई लोगों ने उन्हें सर्जरी के बारे में कहा और कमेंट किए कि है राखी सावंत जैसी लग रही हैं।

सुष्मिता सेन का वीडियो हुआ वायरल (Sushmita Sen Video)

शुक्रवार शाम को बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन और फातिमा सना शेख की मौजूदगी ने काफी सुर्खियां बटोरीं। दोनों अभिनेत्रियां एक इवेंट के दौरान साथ नजर आईं और उनके बातचीत करते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो गया। लेकिन जहां फैंस ने दोनों सितारों के बीच की बॉन्डिंग को पसंद किया, वहीं सुष्मिता सेन का नया लुक ट्रोलर्स के निशाने पर आ गया।

सुष्मिता सेन ने करवाया कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट? (Sushmita Sen Cosmetic Treatment)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुष्मिता ने हाल ही में अपने चेहरे पर कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट खास तौर पर बोटॉक्स और फिलर्स कराए हैं। यह बदलाव उनके चेहरे पर साफ नजर आया। उनके होंठ थोड़े उभरे हुए नजर आ रहे हैं। इसी को देखते हुए यूजर्स उन्हें राखी सावंत से कंपेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “'इस बोटॉक्स या फिलर ने मेरी फेवरेट अभिनेत्री के चेहरे को तबाह करके रख दिया है।” दूसरे ने लिखा, सुष्मिता अब सुष्मिता कम बल्कि राखी सावंत ज्यादा लग रही हैं।” तीसरे ने लिखा, “इतनी सुंदर थीं सुष्मिता सेन, अब क्या करा लिया।”

कॉस्मेटिक सर्जरी के बाद लोग करते हैं ट्रोल

ऐसा पहली बार नहीं है जब स्टार्स सर्जरी के बाद लोगों के निशाने पर आए हैं। इससे पहले भी कई एक्ट्रेस कॉस्मेटिक सर्जरी के बाद सोशल मीडिया की आलोचनाओं का सामना कर चुकी हैं, जिनमें जाह्नवी कपूर, मौनी रॉय, दिशा पाटनी समेत कई एक्ट्रेसेस शामिल हैं। 

Updated on:
19 Jul 2025, 2:43 PM IST
Published on: