बॉलीवुड

हार्ट अटैक के तीन साल बाद 50 की सुष्मिता सेन ने दिखाई फिटनेस, बोलीं- कोई बहाना नहीं, सिर्फ नतीजा

Sushmita Sen Fitness After 3 Years Of Heart Attack: सुष्मिता सेन ने हाल ही में एक वीडियो के जरिए अपने फैंस को इंस्पायर किया है। हार्ट अटैक आने के तीन साल बाद सुष्मिता की फिटनेस से हर कोई इंप्रेस है।

2 min read
Feb 25, 2026
Sushmita Sen (सोर्स- एक्स)

Sushmita Sen Fitness After 3 Years Of Heart Attack: बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने एक बार फिर ये साबित कर दिया है कि मजबूत इरादों के आगे मुश्किलें टिक नहीं पातीं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इंस्पायरिंग वीडियो साझा किया, जिसमें वो जिम में कड़ी मेहनत करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के जरिए उन्होंने दिल का दौरा पड़ने के तीन साल पूरे होने पर अपनी सेहत और जीवन के प्रति आभार जताया।

ये भी पढ़ें

Laughter Chefs 2 Winner: करण कुंद्रा- एल्विश यादव बने विनर, दूसरे नंबर पर रहे ये दोनों स्टार्स

सुष्मिता सेन ने दिखाई अपनी फिटनेस (Sushmita Sen Fitness After 3 Years Of Heart Attack)

वीडियो में सुष्मिता को वेट ट्रेनिंग करते, तराशे हुए एब्स दिखाते और स्विमिंग करते देखा जा सकता है। हर फ्रेम में उनका आत्मविश्वास साफ झलकता है। उन्होंने अपने मैसेज में लिखा कि बहानों की कोई जगह नहीं, सिर्फ नतीजे मायने रखते हैं। उनकी इस एक बात ने उनके फैंस को काफी इंप्रेस किया।

मुश्किल दौर से नई शुरुआत (Sushmita Sen Fitness After 3 Years Of Heart Attack)

साल 2023 में सुष्मिता को दिल का दौरा पड़ा था। ये खबर सामने आने के बाद उनके चाहने वाले बेहद चिंतित हो गए थे। हालांकि अभिनेत्री ने साहस और पॉजिटिव सोच के साथ इस चुनौती का सामना किया। उन्होंने एक बातचीत में बताया था कि उनके माता-पिता दोनों को हृदय संबंधी समस्याएं रही हैं, इसलिए आनुवंशिक कारणों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

उन्होंने स्वीकार किया कि नियमित व्यायाम करने के बावजूद कभी-कभी शरीर की अपनी सीमाएं होती हैं। लेकिन वह खुद को भाग्यशाली मानती हैं कि समय रहते उपचार मिला और वह तेजी से स्वस्थ हो सकीं।

धीरे-धीरे बढ़ाया कदम (Sushmita Sen Fitness After 3 Years Of Heart Attack)

हार्ट अटैक के बाद सुष्मिता ने अपने फिटनेस रूटीन को बहुत सावधानी से शुरू किया। शुरुआत में उन्होंने हल्के वार्म-अप, स्ट्रेचिंग और जमीन पर किए जाने वाले वर्कआउट अपनाए। धीरे-धीरे उन्होंने वजन उठाने वाले अभ्यास को शामिल किया। वह दौड़ने से परहेज करती हैं, लेकिन तेज चाल से चलना अपनी दिनचर्या का अहम हिस्सा बनाती हैं।

उनका मानना है कि हर दिन शरीर की स्थिति अलग होती है, इसलिए उसी के अनुसार अभ्यास करना चाहिए। शरीर की सुनना और उसकी सीमाओं का सम्मान करना जरूरी है।

पेशेवर मोर्चे पर भी मजबूती

स्वास्थ्य संकट के बावजूद सुष्मिता ने अपने काम से दूरी नहीं बनाई। उनकी हालिया वेब श्रृंखला Aarya 3 को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली और इसे सर्वश्रेष्ठ ड्रामा श्रेणी में अंतरराष्ट्रीय एमी पुरस्कार के लिए नामांकन भी प्राप्त हुआ।

दिलचस्प बात यह है कि हार्ट अटैक के मात्र एक महीने बाद ही उन्होंने इस श्रृंखला के एक्शन दृश्यों की शूटिंग शुरू कर दी थी। उन्होंने उस अनुभव को अपने जीवन का नया अध्याय बताया। उनके लिए यह केवल काम पर वापसी नहीं, बल्कि आत्मविश्वास की पुनर्स्थापना थी।

फैंस के लिए इंसपिरेशनल

सुष्मिता सेन का ये सफर सिर्फ एक अभिनेत्री की कहानी नहीं, बल्कि हौसले और अनुशासन का उदाहरण है। उन्होंने यह दिखाया कि कठिन समय के बाद भी जीवन को नए सिरे से जिया जा सकता है। तीन साल बाद अपनी फिटनेस उपलब्धि का जश्न मनाते हुए उन्होंने ईश्वर और अपने प्रशंसकों का धन्यवाद किया। उनके वीडियो पर हजारों लोगों ने पॉजिटिव टिप्पणियां कीं और उन्हें प्रेरणा का सोर्स बताया।

ये भी पढ़ें

वो दर्द में है…कैंसर के बाद दीपिका कक्कड़ पर टूटा गमों का पहाड़, सर्जरी के बाद पति शोएब ने दी हेल्थ अपडेट

Published on:
25 Feb 2026 04:22 pm
Also Read
View All

अगली खबर