
प्री वेडिंग सेलिब्रेशन विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना (सोर्स: X @imkhan31के अकाउंट द्वारा)
Vijay And Rashmika Pre-Wedding Celebrations: बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के फेमस कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की खबर इन दिनों हर जगह चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को छुपाकर रखा था, लेकिन अब उनकी शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। उदयपुर में होने वाली इस शादी की झलकियां सोशल मीडिया पर सामने आने लगी हैं, जिससे फैंस की खुशी और उत्साह दोगुना हो गया है।
प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की शुरुआत हो चुकी है। दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शादी से पहले की कुछ खास फोटोज शेयर की हैं। विजय ने पूल साइड से एक फोटो शेयर किया है जिसमें लोग वॉलीबॉल खेलते दिख रहे हैं। ये तस्वीर जाली के पीछे से ली गई है और इसमें हवा में गेंद भी नजर आ रही है, जो शादी से पहले ग्रूम साइड की मस्ती की झलक दिखा रही है।
इसके साथ ही, हरियाली से भरे पूल एरिया में लाल रंग के कप में ड्रिंक्स रखी हुई हैं, जो माहौल को पार्टी जैसा बना रहे हैं।रश्मिका ने अपनी ओर से शादी के जश्न की एक अलग झलक दी है। उन्होंने गोल्डन लाइट्स के नीचे सजी एक लंबी डिनर टेबल की फोटोज शेयर की है। इसमें टेबल पर लिली के फूल, ग्रीन हाइड्रेंजिया, सेब और अंगूर रखे गए हैं और सबसे मजेदार बात ये है कि टेबल पर कस्टम प्रिंटेड मेन्यू कार्ड भी है, जिससे लगता है कि मेहमानों के लिए खास जापानी व्यंजन तैयार किए गए हैं। रश्मिका ने खाने की एक हल्की ब्लर फोटोज भी पोस्ट की है, जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।
इतना ही नहीं, शादी की थीम में भी कुछ खास चीजें भी शामिल हैं, जैसे नैपकिन पर ‘VIROSH’ नाम कढ़ाई किया गया है, जो विजय और रश्मिका के नामों से मिलकर बना है। फैंस पहले से इस नाम का इस्तेमाल करते आ रहे हैं और अब ये उनकी शादी की थीम का हिस्सा बन चुका है।
दरअसल, विजय-रश्मिका की शादी 26 फरवरी को उदयपुर के लक्जरी होटल ‘मेमेंटोज बाय आईटीसी होटल्स एकाया’ में होगी। दोनों ने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपनी शादी की खबर की पुष्टि की थी। ये शादी उनके फैंस के लिए एक बड़ा खुशखबरी भरा पल है। साथ ही, फैंस दोनों जोड़े के लिए खुशियों भरे इस नए सफर की कामना कर रहे हैं और शादी की तैयारियों से जुड़ी हर नई अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Published on:
25 Feb 2026 04:46 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
