
अक्षय कुमार की नई फिल्म भूत बंगला का पहला सॉन्ग टीजर रिलीज।
Bhoot Bangla Song Teaser: अक्षय कुमार और प्नियदर्शन की हिट जोड़ी की हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला का पहला गाने का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में आने वाली है। फिल्म का पहला गाना, राम जी आके भला करेंगे, 26 फरवरी को रिलीज होगा। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ मिथिला पालकर, परेश रावल और तब्बू जैसे सितारे नजर आएंगे। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कॉमेडी और हॉरर का मजेदार कॉम्बो देखने को मिलेगा।
अक्षय कुमार अपनी अगली फिल्म भूत बंगला के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। फिल्म की अनाउंसमेंट से ही दर्शक बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे थे। अब, फिल्म के पहले गाने राम जी आके भला करेंगे का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसने फैंस को जबरदस्त उत्साहित कर दिया है। गाने का पूरा वर्जन 26 फरवरी को रिलीज होने वाला है, और इस गाने में भूतिया कॉमेडी का एक नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा।
अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर टीजर शेयर करते हुए लिखा, "मैं अपने भूतों के साथ तैयार हूँ… क्या आप हैं? गाना कल आएगा! भूत बंगला 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में।"
अक्षय की इस पोस्ट पर फैंस ने जमकर प्रतिक्रिया दी। एक फैन ने लिखा, 'अक्षय कुमार सर, कॉमेडी किंग वापस आ गए हैं," तो दूसरे फैन ने कहा, "ब्लॉकबस्टर फिल्म है।' अक्षय कुमार की शानदार टाइमिंग और कमाल की कॉमेडी से इस फिल्म के हिट होने की उम्मीदें और भी ज्यादा बढ़ गई हैं।
फिल्म के बारे में और जानकारी देते हुए, अक्षय कुमार ने बताया कि मिथिला पालकर इस फिल्म में उनकी बहन का किरदार निभाएंगी। अक्षय ने उन्हें प्यार से दर्शकों से मिलवाया और कहा, "मिथिला ने इंटरनेट से अपनी यात्रा शुरू की और अब वह कई फिल्मों में काम कर रही हैं।" मिथिला के साथ उनकी जोड़ी दर्शकों को बेहद आकर्षक लगेगी, क्योंकि दोनों के बीच की ट्यूनिंग और मजेदार केमिस्ट्री फिल्म को और भी मजेदार बना देगी।
भूत बंगला फिल्म बालाजी मोशन पिक्चर्स द्वारा बनाई जा रही है, जो कि बालाजी टेलीफिल्म्स का हिस्सा है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू, राजपाल यादव, मिथिला पालकर और दिवंगत अस्रानी जी जैसे मशहूर कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है, जो कि पहले भी शानदार कॉमेडी और हॉरर फिल्में बना चुके हैं। इसे प्रोड्यूस किया है अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर ने। फिल्म 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Updated on:
25 Feb 2026 06:01 pm
Published on:
25 Feb 2026 06:00 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
