बॉलीवुड

ऋतिक की एक्स-वाइफ सुजैन ने गाया गाना, सेलेब्स ने की तारीफ

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान ने अपनी गायन कला का प्रदर्शन किया है। उन्होंने एक छोटा वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें वह गाती नजर आ रही हैं। सेलेब्स ने उनकी इस गाने को लेकर प्रशंसा की है।
2 min read
• •
Updated: 22 Apr 2021, 1:57 PM IST
sussane_khan.png

मुंबई। ऋतिक रोशन की पत्नी सुजैन खान ने अपना एक सिंगिंग वीडियो शेयर किया है। पेशे से इंटीरियर डिजाइनर सुजैन ने गुरूवार को अपनी गायन कला का प्रदर्शन करते हुए एक वीडियो साझा किया। उन्होंने इंग्लिश रॉक बैंड ओएसिस का ’वंडरवॉल’ सॉन्ग गाया।


'नए तरीके ढूंढ़ें’
इसे साझा करते हुए सुजैन ने लिखा,’वंडरवॉल इसलिए चुना है कि मांइडसेट अच्छा रहे। पिछले साल इसी समय लॉकडाउन के दिनों में गाना गाने में मुझे खुशी मिली। इस साल हर एक दिन, मैं अपने आप से कहती हूं कि इस अनिश्चितता के समय दिमाग को स्ट्रांग रखने के नए तरीके ढूंढ़ने चाहिए। अब मुझे बचाने के लिए मुझे किसी की जरूतर नहीं है।


सेलेब्स ने की तारीफ
सुजैन खान के इस सिगिंग वीडियो पर कई सेलेब्स के कमेंट आए हैं। शिल्पा शेट्टी, बिपाशा बसु, ट्विंकल खन्ना और भवना पांडे ने सुजैन का उत्साहवर्धन किया है। सुजैन के फैंस ने भी उनकी तारीफ की है। एक फैन ने लिखा,’आपकी आवाज बहुत अच्छी है। एक अन्य ने लिखा,'शानदार गायन, आप हर क्षेत्र में अच्छा करती हैं।’ पिछले महीने सुजैन ने अपना एक फोटो इंस्टाग्राम पर साझा किया था। इस पर कैप्शन में उन्होंने लिखा था,’कभी कभी लगता है कि मैं एक लड़का हूं।’ इस पर ऋतिक रोशन ने भी कमेंट करते हुए लिखा,’ हाहाहा, अच्छी फोटो।’


अलगाव के बाद भी ऋतिक-सुजैन हैं दोस्त
गौरतलब है कि सुजैन और ऋतिक अलग हो चुके हैं। हालांकि अब भी दोनों अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं। सुजैन भी जब-जब ऋतिक को जरूरत होती है, उनके सपोर्ट में खड़ी नजर आती हैं। सुजैन एक इंटीरियर डिजाइनर हैं और सोशल मीडिया पर अपने काम से जुड़ी अपडेट साझा करती रहती हैं। इस साल के पहले महीने में सुजैन ने अपना ऑनलाइन स्टोर ’द चारकोल’ लॉन्च किया था।

Published on: