पार्टी की तस्वीर हुई वायरल
दरअसल, 'बिग बॉस 14' खत्म होने के बाद से ही अली गोनी और जैस्मिन भसीन आए दिन पार्टी कर रहे हैं। अब हाल ही में एक पार्टी में अली और जैस्मिन के साथ कई सितारे नजर आए। जिसमें एकता कपूर, अनुष्का रंजन और कृस्टल डिसूजा शामिल हैं। लेकिन तस्वीर में सभी का ध्यान खींचा सुजैन खान और अली गोनी के भाई अरसलान ने। खुद सुजैन ने भी एक तस्वीर को अपनी इंस्टा स्टोरी से शेयर किया है। जिसमें उन्होंने अर्सलान को टैग भी किया है। इससे पहले भी कई बार दोनों को साथ में पार्टी करते देखा गया है। जिसके बाद से दोनों के अफेयर की खबरें उड़ रही हैं। हालांकि, अभी तक दोनों में से किसी ने भी डेटिंग की खबरों पर रिएक्ट नहीं किया है।