Swara Bhasker Fahad Ahmad Reception:बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में अदाकारा ने अचानक कोर्ट मैरिज का खुलासा कर हर किसी को चौका दिया था और अब उन्होंने दोबारा हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली है। स्वरा भास्कर शनिवार को पहली बार अपने ससुराल बरेली पहुंची, जिसके बाद वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन किया गया।
Swara Bhasker Fahad Ahmad Reception: आखिरकार अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कोर्ट मैरिज के बाद हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली है। स्वरा भास्कर ने दिल्ली में अपने नाना-नानी के घर पर पूरे रिति रिवाज के साथ शादी की हर रस्म निभाई। कपल को बधाई देने के लिए बड़े-बड़े राजनेता भी पहुंचे थे। अब फहद अहमद की ओर से बरेली में शानदार दावत-ए-वलीमा दिया गया, जिसमें जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) और फहद अहमद के परिवार ने 19 मार्च 2023 को एक वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया। इसमें ज्यादातर फहद के दोस्त मौजूद थे। अब इस इवेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
दोनों ही बेज रंग के आउटफिट्स में खूब जच रहे थे। स्वरा भास्कर ने पाकिस्तानी डिजाइनर का लहंगा पहना था। बेज कलर के लहंगे के साथ उनकी बड़ी नोज रिंग व माथा पट्टी न सबका ध्यान खींचा। वहीं, फहद ने एक सफेद शेरवानी और व्हाइट व गोल्डन दुपट्टे के साथ एक गोल्डन कुर्ता पहना था। स्वरा-फहद ने बरेली के ‘द ग्रांड निर्वाना रिजॉर्ट’ में रिसेप्शन पार्टी को रखा था।
स्वरा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने बेज कलर के लहंगे में वीडियो शेयर किया है और कैप्शन लिखा है।‘बेहद खूबसूरत @alixeeshantheatrestudio की एक झलक, जिन्होंने ये लहंगा बनाया है। सरहद के उस पार से मुझे भेजा है! इसे भेजने के लिए @natrani को बहुत धन्यवाद।’
यह भी पढ़ें- अलाना पांडे की शादी में पहले जमकर नाचे शाहरुख खान
समाजवादी पार्टी के नेता सुहैब अंसारी ने शादी के रिसेप्शन से कुछ तस्वीरें ट्विटर पर शेयर कीं और लिखा, 'बहुत-बहुत बधाई, फहद भाई और स्वरा जी। आपके आगे एक धन्य और सुखी जीवन की कामना करता हूं।'
हाल ही में, स्वरा की विदाई का एक वीडियो उनके एक दोस्त ने शेयर किया था। इसमें स्वरा भावुक होते हुए नजर आ रही थीं।
स्वरा भास्कर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए खुद की शादी के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि उन्हें सपा नेता फहाद अहमद से शादी कर ली है।
इसके बाद वे सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो गई थी। फहद अहमद के बारे में बता दें कि वो एक्टिविस्ट और समाजवादी पार्टी के युवा नेता हैं। स्वरा और मुलाकात एक प्रोटेस्ट के दौरान हुई थी और फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई।