वीडियो में अलाना और मैक्रे डांस कर रहे होते हैं, पर जैसे ही वो शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान को आते देखते हैं, काफी एक्साइटेड हो जाते हैं। अलाना सीधा शाहरुख को गले लगा लेती है, इस बीच किंग खान मैके से भी मिलते नजर आते हैं। जिसके बाद शाहरुख खान थोड़ा भावुक होते नजर आ रहे हैं।
वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। हर कोई किंग खान की तारीफ ही कर रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'यह हग सीधा दिल पर टच हुआ है।'