
Swara Bhaskar Mother Slams Dhurandhar: पिछले साल 5 दिसंबर को रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकार्ड्स तोड़ते हुए वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली थी। आदित्य धर निर्देशित 'धुरंधर' ने हर उम्र के दर्शक के दिल और दिमाग पर खासा असर डाला। इतना ही नहीं फिल्म जादू लोगों के सिर चढ़ कर बोला कि सोशल मीडिया पर फिल्म के किरदारों, गानों, फाइट सीन्स और असल घटनाओं तक की चर्चा हो रही हैं। अब इसका दूसरा पार्ट 'धुरंधर-द रिवेंज'आने वाला है, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। जहाँ हर कोई फिल्म की तारीफ़ करते नहीं थक रहा है, वहीं एक्टेस स्वरा भास्कर की मां इरा भास्कर ने फिल्म के पहले भाग की आलोचना करते हुए कहा कि इसमें मुसलमानों और पाकिस्तान को हिंसक रूप में दिखाया गया है।
भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा करते हुए इरा भास्कर ने फिल्म में आइडियोलॉजिकल मैसेजिंग की आलोचना की। उन्होंने कहा कि 'धुरंधर', जो बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। 'धुरंधर' फिल्म आदित्य धर की फिल्म है, जिनकी सोच हिंदुत्व से प्रभावित है।' उन्होंने आदित्य धर को एक काबिल फिल्ममेकर और धुरंधर को एक अच्छी बनी फिल्म बताया। एक्टिविस्ट और राइटर हर्ष मंदर के यूट्यूब चैनल कारवां-ए-मोहब्बत पर आयोजित एक डिबेट में इरा भास्कर ने फिल्म को लेकर अपना पॉइंट रखा। इस चर्चा में जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में के राजनीति विज्ञान केंद्र के सहायक प्रोफेसर हरीश वानखेड़े भी शामिल थे।
इसके आगे इरा ने कहा कि 'धुरंधर' फिल्म में बहुत ज्यादा हिंसा दिखाई गई थी, और इसकी हिंसा एक ऐसी विचारधारा को बढ़ावा देती है कि मुसलमान बहुत हिंसक होते हैं। पाकिस्तान एक बहुत हिंसक राष्ट्र है। आपको वहां कोई साधारण मुसलमान नहीं दिखेगा। हर कोई आतंकवादी या गुंडा है। इसलिए मुसलमानों के बारे में इस तरह की धारणाएं इसी को प्रचारित कर रही हैं।'
उन्होंने कहा, 'आपको वहां कोई सामान्य मुसलमान नहीं दिखेगा… हर कोई आतंकवादी या गैंगस्टर है।" उन्होंने आगे कहा कि बॉक्स ऑफिस पर सफल होने के बावजूद फिल्म की हिंसा एक वैचारिक संदेश को दर्शाती है।'
इरा ने कहा, 'यह एक काल्पनिक फिल्म है जो कथित तौर पर सच्ची घटनाओं पर आधारित है। जैसा कि ये सभी फिल्में होती हैं। इस तरह की फिल्मों में एक ही विचारधारा को बढ़ावा देने के लिए सोच समझकर कर कंटेंट का इस्तेमाल किया जाता है।'
'धुरंधर: द रिवेंज', 'धुरंधर' का सीक्वल है। इसमें रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, दानिश पंडोर, गौरव गेरा, मानव गोहिल अपनी भूमिकाओं को दोहराते नजर आएंगे। वैसे तो 'धुरंधर 2' 19 मार्च, 2026 को रिलीज होने वाली है, लेकिन देशभर में इसके पेड प्रीव्यू रिलीज से एक दिन पहले 18 मार्च की शाम से शुरू हो जाएंगे। बता दें कि पेड प्रीव्यू से ही फिल्म ने तकरीबन 30-40 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसलिए ये कहना गलत नहीं होगा कि 'धुरंधर 2' अपने ही प्रीक्वल धुरंधर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। 'धुरंधर द रिवेंज' को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।