बॉलीवुड

दुआओं के भरोसे स्वरा भास्कर के ससुर, ICU में भर्ती, इस गंभीर बीमारी का हुए शिकार

Swara Bhasker: स्वरा भास्कर के ससुर को अस्पताल में भर्ती हैं, उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ है। एक्ट्रेस ने लोगों से अपील की है कि उनके ससुर को अपनी दुआओं में याद रखें।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Nov 2025, 7:38 PM IST
Swara Bhaskar father in law hospitalized
स्वरा भास्कर के ससुर अस्पताल में भर्ती। एक्ट्रेस लेटेस्ट पोस्ट इंस्टाग्राम स्क्रीनशॉट।

Swara Bhasker Father In Law Hospitalized: मनोरंजन जगत से एक बड़ी खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेत्री स्वरा भास्कर के ससुर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर खुद इस बात की पुष्टि की है।

एक्ट्रेस ने पोस्ट में क्या लिखा?

सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए, उन्होंने बताया कि उनके ससुर को ब्रेन हेमरेज हुआ है। उनकी आज अर्जेंट सर्जरी करनी पड़ी। एक्ट्रेस ने बताया कि वह और उनके पति फहाद अहमद अभी सिचुएशन का ध्यान रख रहे हैं और उन्होंने सभी से रिक्वेस्ट की है कि वे उनके ससुर को अपनी दुआओं में याद रखें।

रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में नजर आई थीं स्वरा

स्वरा भास्कर हाल ही में पति फहाद के साथ रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में नज़र आई थीं। एक इंस्टाग्राम पोस्ट में, उन्होंने अपनी जर्नी के बारे में बताया, जिसमें बताया कि यह शो प्रेग्नेंसी और डिलीवरी के 2.5 साल बाद उनका पहला ऑन-कैमरा प्रोजेक्ट था। उन्होंने बताया कि वह शो में मुख्य रूप से इसलिए शामिल हुईं क्योंकि शूट शेड्यूल मैनेजेबल था और काम पर वापस जाना आसान था।

स्वरा ने लिखा था, “‘पति पत्नी और पंगा’ के साथ धमाल’ प्रेग्नेंसी और डिलीवरी के 2.5 साल बाद मेरा पहला ऑन-कैमरा काम था। सच कहूं तो, मैं शो के लिए मुख्य रूप से इसलिए राजी हुई क्योंकि शूट शेड्यूल मैनेजेबल था और यह काम पर वापस जाने का एक आसान कदम लग रहा था। मेरे लिए ‘पति पत्नी और पंगा’ एक ऐसा आशीर्वाद साबित हुआ जिसे मैंने शुरू में पहचाना नहीं था और यह एक बहुत ही खुशी का अनुभव था।”

बता दें सेलिब्रिटी कपल रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला शो के पहले सीजन के विनर बने।

Updated on:
30 Nov 2025, 7:38 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मुमताज के दीवाने थे शाहरुख खान, अच्छे मार्क्स लाने पर पहली बार सिनेमा दिखाने ले गई थीं मां, पिता ने बदला था नानी का दिया नाम

BMC विज्ञापन विवाद पर दीया मिर्जा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- एयर क्वालिटी पर दे रही हूं ध्यान, फ्री में किया काम

‘दीया मिर्जा पहले अपने गिरेबान में झांकें’, BMC विज्ञापन विवाद पर भड़के BJP के श्रीकांत भारतीय, जानें क्यों मचा हंगामा?

संजय गुप्ता के निधन पर बच्चों ने क्यों किए थे मीडिया के सामने अश्लील इशारे? पत्नी अनुराधा ने किया कारण का खुलासा

शाहरुख खान के फैंस की दिखी दीवानियत! देर रात मन्नत पहुंचकर अभिनेता को दी जन्मदिन की बधाई