बता दें इससे पहले स्वरा भास्कर ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा- ''पहलगाम में हुआ विनाशकारी, अत्यंत निंदनीय और कायरतापूर्ण हमला, यह एक दुखद और दिल दहला देने वाला मंजर है। इस हमले में जिन लोगों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। आइए हम मिलकर मदद, जवाब और न्याय की मांग करें और निर्दोष लोगों की लाशों पर सनसनीखेज तमाशा न बनाएं।''