बॉलीवुड

स्वरा भास्कर ने राहुल गांधी को थमाए लाल गुलाब, लोग बोले- ‘भारत जोड़ो यात्रा में दो दिल जुड़ रहे हैं’

स्वरा भास्कर उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो बेबाकी के साथ अपनी बातों को सबके सामने रखती हैं। अब अदाकारा हाल ही में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से जुड़ीं, जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

2 min read
Dec 02, 2022
swara bhasker gives red roses to rahul gandhi

अभिनेत्री स्वरा भास्कर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ मध्य प्रदेश के उज्जैन में गुरुवार को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुईं। इस दौरान उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष शोभा ओझा और अभिनेत्री के साथ यात्रा में नजर आए।

कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से राहुल के साथ भास्कर की तस्वीर शेयर की गई है। ट्वीट में लिखा है, ‘आज मशहूर अभिनेत्री स्वरा भास्कर भारत जोड़ो यात्र का हिस्सा बनीं। समाज के हर वर्ग की उपस्थिति ने इस यात्रा को सफल बनाया है।’

आमजन के साथ नेताओं में भी उनके साथ फोटो खिंचवाने की होड़ रही।

यह भी पढ़ें- उमराह करने मक्का पहुंचे शाहरुख खान

स्वरा ने भी राहुल गांधी के साथ यात्रा की तस्वीरें साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘आज मैं भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई और राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की। ऊर्जा, प्रतिबद्धता और प्रेम प्रेरित करने वाला था। गर्मजोशी भरे आम लोगों और उत्साह से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का इसमें शामिल होना और राहुल गांधी का सभी के प्रति ध्यान देना और अपनेपन का भाव रखना काफी प्रभावशाली पहलू है।’

स्वरा भास्कर के राहुल गांधी के वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इनमें से एक फोटो ने सभी का ध्यान अपनी ओक खींचा है।

दरअसल स्वरा ने कुछ राजनेताओं को गुलाब भेंट किए। इनमें से स्वरा की राहुल गांधी को लाल गुलाब देते हुए एक फोटो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है। इस फोटो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। कुछ ने तो उनका नाम राहुल गांधी के साथ जोड़ना भी शुरू कर दिया है। लोग बोलने लगे- भारत जोड़ो यात्रा में दो दिल जुड़ रहे हैं।

स्वरा भास्कर अकसर अपने बेबाक अंदाज और सार्वजनिक मुद्दों पर खुल कर राय रखने के लिए जानी जाती हैं। स्वरा पहले भी कांग्रेस की इस यात्रा का समर्थन कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें- साजिद खान को बचाने के लिए मेकर्स ने फिर खेला दांव!

Published on:
02 Dec 2022 10:19 am
Also Read
View All