बॉलीवुड

Randeep Hooda ने Kangana Ranaut पर साधा निशाना, Alia Bhatt के साथ स्पेशल बॉन्ड का किया जिक्र

रणदीप हुड्डा अपनी फिल्म स्वातंत्र्य वीर सावरकर को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसी बीच एक्टर और डायरेक्टर ने आलिया भट्ट का पक्ष लेते हुए उनके साथ अपने बॉन्ड पर बात की है। साथ ही रणदीप ने बताया है की बेवजह आलिया को दूसरे स्टार्स टारगेट करते रहते हैं।    
2 min read
• •
Updated: 3 Apr 2024, 10:09 AM IST
 Randeep Hooda supports alia bhatt against kangana ranaut
आलिया भट्ट के साथ रणदीप हुड्डा,  कंगना ने 'गली बॉय' में आलिया पर कसा था तंज 

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी फिल्म स्वातंत्र्य वीर सावरकर की फिल्म को लेकर छाए हुए हैं। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा ने एक्टिंग के साथ में डायरेक्ट भी किया है। रणदीप हुड्डा की ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ पहली फिल्म है जिसे उन्होंनें डायरेक्ट किया है। इसी बीच एक्टर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया के साथ अपने बॉन्ड के बारे में भी बात की है।

रणदीप हुड्डा और आलिया भट्ट साथ में फिल्म हाइवे में काम कर चुके हैं। इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित इस फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। उस समय बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना ने आलिया को एक आम एक्टर कहते हुए ताने मारे थे। तभी रणदीप ने आलिया को सपोर्ट किया था। इस तरह से इन स्टार्स के बीच सोशल मीडिया पर कोल्ड वॉर छिड़ गया था। हाल ही में मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में रणदीप ने आलिया भट्ट का जिक्र किया है। रणदीप ने कहते हैं, ‘'हाइवे के दौरान काम करते हुए मेरा आलिया के साथ स्प्रिचुअल बॉन्ड बन गया था। मुझे नहीं पता उनकी तरफ से कैसा था। यह उन पर है। मैं सिर्फ अपने लिए बोल सकता हूं। मैंने उन्हें हमेशा नई चीजें करता देखा है। मैं उनके लिए असल में खड़ा रहा क्योंकि उन्हें बेवजह टारगेट कर दिया जाता है।'


आलिया की फिल्म गली बॉय को लेकर 2019 में कंगना ने एक्ट्रेस का मजाक बनाया था। उन्होंने कहा था, 'मुझे शर्म आ रही है, गली बॉय में आलिया की परफॉर्मेंस में ऐसा क्या था। वही मुंह फट लड़की, महिला सशक्तिकरण और अच्छी एक्टिंग। मुझे इस शर्म से छोड़ो प्लीज। मीडिया ने फिल्मी बच्चों को बहुत ज्यादा प्यार दे दिया है। ये आम काम करने वालों को फालतू का पैम्पर मत करो नहीं तो एक बार बढ़ा दिया जाएगा।'

उसी दौरान रणदीप, आलिया के बचाव में ट्वीट किया था, 'डियर आलिया, आशा है कि आप दूसरे एक्टर्स के ओपीनियन को खुद पर हावी नहीं होने देती। आपके अच्छे काम के लिए आपको बहुत बधाई।' आलिया ने भी रणदीप के पोस्ट पर जवाब देते हुए स्माइली फेस कमेंट किया था।

Updated on:
3 Apr 2024, 10:09 AM IST
Published on: