बॉलीवुड

दोबारा ब्रेस्ट कैंसर का शिकार हुई ये डायरेक्टर-राइटर, सोशल मीडिया पर शेयर की हिम्मत भरी पोस्ट

Tahira Kashyap Breast Cancer: आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर से ब्रेस्ट कैंसर हो गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये इस बात की जानकारी दी है।
2 min read
• •
Updated: 7 Apr 2025, 12:59 PM IST
tahira-kashyap-cancer-diagnosis-again-health-update-ayushmann-khurrana-wife
Tahira Kashyap

Tahira Kashyap Breast Cancer: फेमस बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने आज फैंस के साथ एक बुरी खबर शेयर की। राइटर और फिल्ममेकर ताहिरा कश्यप ने वर्ल्ड हेल्थ डे के दिन अपनी ब्रेस्ट कैंसर डायग्नोसिस की खबर इंस्टाग्राम पर फैंस को बताई।

दूसरी बार कैंसर से लड़ेंगी ताहिरा कश्यप

उन्होंने बताया कि ये उनका दूसरा कैंसर फाइट है, लेकिन इस बार भी वो पूरी हिम्मत और पॉजिटिविटी के साथ तैयार हैं। ताहिरा कश्यप ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा-“जब जिंदगी नींबू देती है तो नींबू पानी बना लो... और जब जिंदगी दोबारा आपकी तरफ नींबू ही फेंके तो उसे अपने पसंदीदा काला खट्टा ड्रिंक में बदल दो… आज वर्ल्ड हेल्थ डे है, जितना कर सको खुद का ख्याल रखो, आभार बनाए रखो।”

पहली बार 2018 में हुआ था ब्रेस्ट कैंसर

आयुष्मान की पत्नी ताहिरा ने इसमें ये भी बताया कि 7 साल इरिटेशन, तकलीफ और रेगुलर ताकत से सामना करने के बाद उनका राउंड-2 शुरू हो गया है। ताहिरा को इससे पहले 2018 में ब्रेस्ट कैंसर हुआ था। उस समय उन्होंने न सिर्फ अपना इलाज करवाया बल्कि अपने बाल्ड लुक और सर्जरी के निशान को भी खुले दिल से अपनाया।

इंडस्ट्री से मिल रही दुआएं

इस पोस्ट में उन्होंने बार-बार पहले ही बीमारी के लक्षण और जांच करवाने की अहमियत पर जोर दिया है। इस पोस्ट पर कई सेलेब्स और फैंस ने ताहिरा को शक्ति और साहस की मिसाल बताया है। कमेंट्स में उन्हें जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

ताहिरा कश्यप

फिल्म ‘शर्माजी की बेटी’ से की थी डायरेक्शन की शुरुआत

वर्क फ्रंट की बात करें तो ताहिरा कश्यप ने अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू 2024 में फिल्म ‘शर्माजी की बेटी’ से किया था। ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी और दर्शकों को काफी पसंद आई थी।

Updated on:
7 Apr 2025, 12:59 PM IST
Published on:
Also Read
View All
दलेर मेहंदी ने उत्तराखंड विवाद पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरा भाई मीका मेरे लिए मजबूती से खड़ा रहा’

पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’