दरअसल, ये वीडियो एक्टर मनोज कुमार की प्रेयर मीट का है, जहां जया बच्चन भी श्रद्धांजलि देने पहुंची थीं। इस दौरान एक महिला फैन ने उनके कंधे पर हाथ रखकर फोटो खिंचवाने की कोशिश की। जया को ये बात पसंद नहीं आई और उन्होंने गुस्से में महिला का हाथ झटक दिया और डांट भी लगाई।