बॉलीवुड

सौतेली बहन सारा अली खान को इस फनी नाम से पुकारते हैं तैमूर अली खान

सारा अली खान तैमूर से उम्र में 24 साल बड़ी हैं। दोनों की तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। रक्षाबंधन के दिन भी दोनों की बहुत खूबसूरत तस्वीरें सामने आई थीं।
2 min read
• •
Updated: 12 Aug 2021, 11:44 AM IST
sara_ali_khan_taimur_ali_khan.jpg
Sara Ali Khan Taimur Ali Khan

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान का परिवार काफी पॉपुलर है। उनके चारों बच्चे इंडस्ट्री के फेमस स्टारकिड्स हैं। उनकी बेटी सारा अली खान बॉलीवुड में अपनी जगह बना चुकी हैं। फिल्म केदारनाथ से उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद से ही वह एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम कर रही हैं। सारा और इब्राहिम सैफ अली खान और उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह के बच्चे हैं। वहीं, सैफ के करीना कपूर से दो बेटे हैं- तैमूर और जेह। तैमूर के साथ सारा और इब्राहिम की बॉन्डिंग काफी अच्छी है। अक्सर उन्हें एक साथ देखा जाता है। लेकिन आप जानते हैं कि तैमूर अपनी दीदी सारा को किस नाम से पुकारते हैं?

तैमूर सारा अली खान को गोल कहकर पुकारते हैं। इस बारे में खुद सारा ने बताया था। दरअसल, फिल्म केदारनाथ के प्रमोशन के दौरान सारा सुशांत सिंह राजपूत के साथ एक रेडियो शो पर पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए। सारा ने कहा, तैमूर मुझे गोल बुलाते है और करीना को अम्मा, पापा को अब्बा और इब्राहिम को भाई कहकर बुलाते हैं। इस पर सुशांत उनसे कहते हैं कि शायद वह तुम्हें गोल्ड कहना चाहते होंगे। इसके बाद सारा कहती हैं कि तैमूर को फुटबॉल खेलना काफी पसंद है। इसलिए शायद वह मुझे फुटबॉल वाला गोल कहना चाहते होंगे।

बता दें कि सारा अली खान तैमूर से उम्र में 24 साल बड़ी हैं। दोनों की तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। रक्षाबंधन के दिन भी दोनों की बहुत खूबसूरत तस्वीरें सामने आई थीं। जिसमें सारा तैमूर को राखी बांधती नजर आई थीं। दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली। सिर्फ तैमूर के साथ ही नहीं, सारा की करीना कपूर के साथ भी तगड़ी बॉन्डिंग है। दोनों को अक्सर पार्टीज में साथ देखा जाता है। खास मौकों पर सारा करीना से मिलने के लिए जाती रहती हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार सारा को फिल्म कुली नं 1 में देखा गया था। इसमें उनके साथ वरुण धवन लीड रोल में थे। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। इसके बाद अब वह फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और साउथ एक्टर धनुष लीड रोल में दिखाई देंगे। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटिड हैं।

Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब