बॉलीवुड

तैमूर दिखेंगे ‘स्टूडेंट आॅफ द ईयर 5’ में! करीना ने डॉयरेक्टर से की बात

करीना कपूर खान हाल ही में तैमूर को लेकर मुंबई के महबूब स्टूडियो पहुंची थी।

2 min read
Mar 31, 2018
taimur

स्टारकिड्स का बॉलीवुड में कदम रखना बहुत ही आम बात है अब शायद बॉलीवुड के सबसे चहेते स्टारकिड तैमूर अली खान भी अपना डेब्यू करने वाले हैं। जी हां, यह बात खुद करीना ने स्वीकार की है। करीना कपूर खान हाल ही में तैमूर को लेकर मुंबई के महबूब स्टूडियो पहुंची थी। यहां वो अपनी गाड़ी से उतरकर तैमूर को गोद में लिए वैनिटी वैन की तरफ जा रही थीं। इसी बीच रास्ते में डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा मिल गए। पुनीत से बात करते हुए करीना ने कह दिया कि वो तैमूर को 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 5' के ऑडिशन के लिए लेकर आई हैं। करीना की इस बात को सुनकर वहां मौजूद लोग हंसने लगे, लेकिन उनको देखकर तैमूर अचानक से रोने लगे। अब तैमूर और करीना का यह वीडियो इंटरनेट पर जबरदस्त वायरल हो रहा है।

गौरतलब है कि करण जौहर अपनी फिल्मों से कई स्टार किड्स को लांच कर चुके हैं। 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से उन्होंने आलिया भट्ट और वरुण धवन को भी लांच किया था जो आज बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं। आजकल करण इस फिल्म के सीक्वल को लेकर व्यस्त हैं। इस सीक्वल के लीड रोल में टाइगर श्रॉफ होंगे। इसका निर्देशन पुनीत मल्होत्रा कर रहे हैं।

बता दें कि करीना महबूब स्टूडियो में किसी कमर्शियल ऐड की शूटिंग के लिए पहुंची थी। वो जल्द ही फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में दिखाई देंगी। इस मूवी में उनके अलावा सोनम कपूर और स्वरा भास्कर भी अहम किरदार में हैं।

सुर्खियों में तैमूर
गौरतलब है कि तैमूर अली खान इन दिनों बॉलीवुड के सबसे फेमस स्टार किड हैं। आए दिन उनकी फोटो और विडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। खास तौर पर पापा सैफ और मम्मी करीना के साथ बिताए पल की तस्वीरें।

ये भी पढ़ें

Video: खस्ता हालात स्कूल कैसे पढें नौनीहाल
Published on:
31 Mar 2018 04:53 pm
Also Read
View All