बॉलीवुड

बोल्ड एंड ग्लैमरस अवतार छोड़ जब नोरा फेतही अपनाती हैं ट्रेडिशनल लुक, फैंस की धड़कने जाती हैं बढ़

हाल ही में नोरा फतेही तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह बंगाली अवतार में नजर आ रही हैं। नोरा ने सफेद रंग की साड़ी पहनी हुई है। साथ ही, उन्होंने हैवी ज्वैलरी कैरी की हुई हैं।

3 min read
Jul 28, 2021
Nora Fatehi Traditional look

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही के डांस का हर कोई दीवाना है। बहुत ही कम वक्त में उन्होंने अपने टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है। आज उनके नाम कई सुपरहिट आइटम सॉन्ग हैं। डांस के अलावा, नोरा सोशल मीडिया के जरिए खूब सुर्खियां बटोरती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

अब हाल ही में उनकी तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह बंगाली अवतार में नजर आ रही हैं। नोरा ने सफेद रंग की साड़ी पहनी हुई है। साथ ही, उन्होंने हैवी ज्वैलरी कैरी की हुई हैं। उनका लुक हूबहू माधुरी दीक्षित के 'डोला रे डोला' लुक से मिलता- जुलता लग रहा है। लाल बिंदी लगाए नोरा बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, ये पहली दफा नहीं है जब वह ट्रेडिशनल लुक में नजर आई हों।

इससे पहले भी नोरा ने कई मौकों पर ट्रेडिशनल लुक में कहर ढाया है। वह अपने लुक के साथ आए दिन एक्सपैरिमेंट करती रहती हैं। नए-नए अवतार में उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं।

नोरा फतेही की तस्वीरों को काफी पसंद किया जाता है। उनकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उन्हें लगभग 30 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। ऐसे में वह फैंस के साथ अपनी बोल्ड व ग्लैमरस तस्वीरें साझा करती हैं।

नोरा का ग्लैमरस अवतार तो सभी ने देखा है लेकिन जब वह देसी लुक अपनाती हैं तो फैंस घायल हो जाते हैं। साड़ी में उनकी तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार बरसाते हैं। उनकी तस्वीरों पर लाखों लाइक्स आते हैं। साथ ही, फैंस उनकी खूबसूरती की जमकर तारीफ करते हैं।

कुछ वक्त पहले नोरा फतेही की पिंक कलर की साड़ी में तस्वीरें वायरल हुई थीं। जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थीं। पिंक कलर की चमकीली साड़ी में उनका लुक देखने लायक था।

वर्क फ्रंट की बात करें तो नोरा फतेही इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया को लेकर सुर्खियों में हैं। ये फिल्म जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस होटस्टार पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में नोरा के साथ-साथ अजय देवगन, संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा जैसे स्टार्स लीड रोल में हैं। ये फिल्म एक पीरियड वॉर फिल्म है। फिल्म साल 1971 में भारत-पाकिस्तान के बीच साल 1971 में हुई जंग से प्रेरित है।

Published on:
28 Jul 2021 01:52 pm
Also Read
View All