Tamannaah Bhatia Vijay Verma Breakup: तमन्ना भाटिया ने विजय वर्मा संग ब्रेकअप के बाद इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने दोस्ती को लेकर बात की है।
Tamannaah Bhatia Vijay Verma: बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने अपने ब्रेकअप के बीच दोस्ती और रवीना टंडन (Raveena Tandon) की बेटी राशा थडानी को लेकर बात की। तमन्ना को अक्सर राशा के साथ देखा जाता रहा है। वहीं, राशा थडानी (Rasha Thadani), तमन्ना भाटिया को अपना गॉड पेरेंट भी बता चुकी हैं। साथ ही राशा का विजय के साथ एक अलग ही बॉन्ड रहा है। ऐसे में तमन्ना ने एक बातचीत में दोस्ती को लेकर अपनी राय बताई। तमन्ना ने कहा कि वह किसी के साथ जोर जबरदस्ती वाला रिश्ता नहीं रख सकती। उन्हें ये सब पसंद नहीं है।
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा (Vijay Verma) को बॉलीवुड का पावर कपल कहा जाता था। दोनों शादी करने वाले थे और फिर अचानक दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। ब्रेकअप के बीच ही तमन्ना ने पॉडकास्ट ‘परमिट रूम’ में बॉलीवुड में अपनी दोस्ती को लेकर बात की। उन्होंने कहा, “असल में मैं बस लोगों से बात करना शुरू कर देती हूं और अगर मैं उनसे स्वाभाविक रूप से जुड़ती हूं, तो हम दोस्त बन जाते हैं। जैसे हाल ही में मैं राशा थडानी से मिली थी। वह बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत कर रही हैं। हम एक पार्टी में मिले और साथ में डांस करने लगे। उसके बाद हम एक दूसरे से बातचीत करने लगे।
तमन्ना भाटिया ने आगे कहा, “मैं केवल स्वाभाविक दोस्तों में विश्वास करती हूं। मेरे और राशा के बीच उम्र का एक बड़ा अंतर है, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि हम उन्हीं लोगों के साथ कनेक्शन महसूस करते हैं जिनके साथ हमारा नेचर मिलता है। इसमें कुछ देने या लेने का सवाल नहीं है। लेकिन कभी-कभी आपको कुछ लोगों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।आपको लगता है कि वे मजेदार हैं। आप समान चीजों पर जुड़ते हैं।” तमन्ना भाटिया का ये बयान इस समय इसलिए चर्चा में हैं क्योंकि हाल ही में उनका और विजय वर्मा का ब्रेकअप हुआ है। कपल पिछले 2 साल से साथ थे और फिर इसी साल के शुरुआत में दोनों ने अपना रिश्ता खत्म करने का फैसला ले लिया और ऐसे में तमन्ना भाटिया का दोस्ती पर बयान सोशल मीडिया यूजर्स को कमेंट करने पर मजबूर कर रहा है।