मोनालिसा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती है। ऐसे में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह इंटरव्यू दे रही हैं। वह डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगे गंभीर आरोपों पर क्या सोचती हैं इसके बारे में बताया है। उन्होंने कहा, सर बहुत अच्छे हैं। वह गलत नहीं हैं। हम खुद उनके साथ 2 बार रहकर आए हैं हमे कभी उन्होंने कुछ गलत नहीं बोला। बहुत इज्जतदार हैं।” जब मोनालिया से पूछा गया कि उन्हें कैसा लग रहा है कि वह बॉलीवुड में काम करेंगी? तो उन्होंने कहा, “हां बहुत अच्छा लग रहा है और हमसे ज्यादा मम्मी-पापा को अच्छा लग रहा है।”