बॉलीवुड

Tamannaah Bhatia ने विजय वर्मा से क्यों किया ब्रेकअप, सामने आया बड़े साउथ इंडियन स्टार का नाम

Tamannaah Bhatia And Vijay Varma Breakup: तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा बॉलीवुड के फेमस कपल थे, लेकिन वो अब एक-दूसरे से अलग हो गए हैं। उनके ब्रेकअप की असल सच्चाई सामने आई है।
2 min read
• •
Updated: 13 Apr 2025, 3:14 PM IST
Tamannaah-bhatia-vijay-varma-breakup-ki-sachchai-latest-update
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा

Tamannaah Bhatia And Vijay Varma Breakup: फेमस एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते थे। ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों ने मिलकर ये फैसला भी कर लिया था कि वो 2024 या 2025 में शादी करेंगे।

शुरुआत में तमन्ना के पिता इस रिश्ते से खुश नहीं थे, लेकिन बेटी की खुशी के लिए उन्होंने मंजूरी दे दी थी। लेकिन बाद में तमन्ना ने अचानक शादी से पीछे हटने का फैसला कर लिया। जब उनके पिता ने वजह पूछी, तो उन्होंने साफ कहा कि अब वो विजय से शादी नहीं करना चाहतीं। इसके पीछे कौन था किसने एक्ट्रेस को सलाह दी ऐसा करने को ये भी पता चल गया है।

तमन्ना को नहीं लग रहा था विजय से कमिटमेंट

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा

दरअसल, एक मीडिया रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है कि तमन्ना भाटिया ने किसके कहने पर ऐसा किया। इसमें बताया गया है कि तमन्ना को ये महसूस होने लगा था कि विजय अब पहले जैसे कमिटेड नहीं हैं। यही नहीं, वो बार-बार पब्लिक अपीयरेंस देने से भी परेशान थीं। तमन्ना ने ये बात अपने माता-पिता को भी बताई कि वो विजय के कहने पर ही मीडिया में साथ आ रही थीं।

अब ब्रेकअप का सच बताएंगी तमन्ना?

तमन्ना के फैमिली फ्रेंड और सुपरस्टार चिरंजीवी ने उन्हें सलाह दी है कि वो खुद मीडिया में आकर अपने ब्रेकअप की पुष्टि करें। इससे अफवाहों पर रोक लगेगी और फैंस को भी सच्चाई पता चल जाएगी।

हालांकि, अभी तक एक्ट्रेस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि वो जल्द ही अपनी बात सामने रख सकती हैं।

तमन्ना भाटिया की आने वाली फिल्म

वर्क फ्रंट की बात करें तो तमन्ना भाटिया आखिरी बार सिकंदर का मुकद्दर में नजर आई थीं। वो जल्द ही ओडेला 2 में नजर आएंगी। तेलुगु भाषा की ये फिल्म अशोक तेजा द्वारा निर्देशित है। इसे संपत नंदी ने लिखा है।  हाल ही में निर्माताओं ने इसका एक टीजर भी जारी किया था। फिल्म में हेबाह पटेल, वशिष्ठ एन. सिम्हा और नागा महेश जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे। 

Updated on:
13 Apr 2025, 3:14 PM IST
Published on:
Also Read
View All
उत्तराखंड विवाद के बाद दलेर मेहंदी ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरा भाई मिका मेरे लिए मजबूती से खड़ा रहा’

पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’