बॉलीवुड

Delhi Ganesh Death: शाहरुख खान के को-एक्टर का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

Delhi Ganesh Passed Away: इंडस्ट्री में फेमस एक्टर के निधन से मातम छा गया है। उन्होंने 80 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है।

2 min read
Nov 10, 2024
Tamil actor Delhi Ganesh Passed Away
Tamil actor Delhi Ganesh Passed Away

Delhi Ganesh Passed Away: कमल हासन- रणबीर कपूर जैसे कलाकार के साथ काम करने वाले एक्टर दिल्ली गणेश का निधन हो गया है। उनके निधन से उनके फैंस भी हैरान हो रहे हैं। दिल्ली गणेश काफी लंबे समय से बीमारी चल रहे थे। वह कई बीमारियों से भी जूझ रहे थे। अब 80 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। दिल्ली गणेश ने शाहरुख खान और दीपिका की फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में काम किया था। उनकी निधन के खबर से फैंस भी काफी इमोशनल हो रहे हैं और सोशल मीडिया पर एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

दिल्ली गणेश ने 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस (Delhi Ganesh Passed Away)

एक्टर दिल्ली गणेश ने अपने करियर में 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्होंने बॉलीवुड के साथ ही साउथ और तमिल में शानदार फिल्में की है। दिल्ली गणेश के जाने से इंडस्ट्री ने एक महान एक्टर को खो दिया है। दिल्ली गणेश का निधन शनिवार रात करीब 11 बजे हुआ था। एक्टर के परिवार ने एक बयान जारी कर उनके निधन की खबर दी। उनके बेटे ने लिखा, "हमें यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमारे पिता श्री दिल्ली गणेश का 9 नवंबर को रात करीब 11 बजे निधन हो गया है।"

दिल्ली गणेश ने किया 400 से ज्यादा फिल्मों में काम

एक्टर दिल्ली गणेश के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए चेन्नई के रामपुरम में रखा गया है। बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार 11 नवंबर को किया जाएगा। उनके निधन से साउथ फिल्म इंडस्ट्री शोक की लहर है। एक्टर गणेश ने इसी साल आई फिल्म इंडियन 2, रत्नम् और अरणमनई 4 में नजर आए थे। उन्होंने बॉलीवुड फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी और चेन्नई एक्सप्रेस में भी काम किया था।

Published on:
10 Nov 2024 10:32 am
Also Read
View All