बॉलीवुड

अक्षय कुमार की फिल्म ‘Laxmii’ रिलीज़ से पहले ही हुई लीक, भारी नुकसान से बचने के लिए मेकर्स ने लिया बड़ा फैसला

बीते दिन यानी कि 9 नवंबर को अभिनेता अक्षय कुमार ( Akshay Kumar ) की फिल्म 'लक्ष्मी' ( Laxmii ) ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ की गई है। वहीं खबरें आ रही हैं कि फिल्म के रिलीज़ से पहले ही फिल्म को लीक कर दिया गया। जिसकी वजह से मेकर्स को भी तय समय से पहले ही फिल्म को रिलीज़ करना पड़ा।
2 min read
• •
Updated: 10 Nov 2020, 11:20 AM IST
Tamilrockers Leaked Akshay Kumar Latest Film Laxmii
Tamilrockers Leaked Akshay Kumar Latest Film Laxmii

नई दिल्ली। बॉलीवुड की मोस्ट अवडेट फिल्म 'लक्ष्मी' ( Laxmii ) आखिरकार बीती शाम रिलीज़ हो गई है। अभिनेता अक्षय कुमार ( Akshay Kumar ) और अभिनेत्री कियारा अडवाणी ( Kiara Advani ) की फिल्म लक्ष्मी कल ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी हॉटस्टार ( Disney Hotstar ) पर 7:30 बजे रिलीज़ की गई है। लेकिन फिल्म के रिलीज़ से पहले ही मेकर्स को एक बुरी खबर मिली। बताया जा रहा है कि फिल्म के रिलीज़ से पहले ही फिल्म को कुछ साइट्स ने फिल्म लिक कर दिया है। जिसकी वजह से फिल्म के मेकर्स को 7:30 बजे के बजाए 6 बजे ही रिलीज़ करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार अक्षय कुमार और कियारा अडवाणी ( Kiara Advani ) की फिल्म लक्ष्मी को 'तमिल रॉकर्स' ( Tamilrockers ) नाम की साइट ने तय समय से पहली ही डिजिटली रिलीज़ कर दिया था। जिसकी वजह से ही निर्माताओं ने समय से पहले ही फिल्म को रिलीज़ करने का फैसला लिया। बताया जा रहा है कि यदि मेकर्स फिल्म को जल्द रिलीज़ नहीं करते तो उन्हें काफी भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता था। फिल्म को देखने वालों की संख्या डिज्नी हॉटस्टार ( Disney Hotstar )पर काफी कम हो जाती।

फिल्म 'लक्ष्मी' रिलीज़ के पहले से ही विवादों में घिरी हुई थी। पहले फिल्म का टाइटल विवाद का कारण बना। फिल्म मेकर्स पर हिंदूओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा। जिसकी वजह से फिल्म को बैन करने तक की मांग उठने लगी थी। वहीं ट्रेलर के रिलीज़ के दौरान मेकर्स ने लाइक और डिस्लाइक को छुपा दिया था। ऐसे में फिल्म के लीक हो जाने से मेकर्स के लिए काफी चिंता की बात ही है। ऐसे में कहीं ना कहीं अब फिल्म को व्यूअरशिप की संख्या कम होने का भी डर सता रहा है।

Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब