बॉलीवुड

तनुश्री दत्ता के नाना पाटेकर पर ‘इविल डेड’ वाले बयान पर भड़कीं राखी सावंत, बोलीं- मरने के बाद तो छोड़ दे

Rakhi Sawant Angry On Tanushree Dutta: नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता के बयान पर राखी सावंत को गुस्सा जाहिर किया है।
2 min read
• •
Oct 08, 2026
Tanushree Dutta On Nana Patekar
tanushree dutta-nana patekar (फोटो सोर्स- instagram/iamtanushreeduttaofficial)

Tanushree Dutta On Nana Patekar: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जहां फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है, वहीं उनके पुराने विवाद को लेकर भी बयानबाजी शुरू हो गई है। नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर 2026 को 75 साल की उम्र में निधन हो गया। इसी बीच अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने सोशल मीडिया पर उनके निधन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि परिवार के प्रति उनकी संवेदनाएं हैं, लेकिन उन्होंने अपने बयान में नाना के लिए ‘ईविल डेड’ शब्द का इस्तेमाल किया। अब तनुश्री के इस बयान पर राखी सावंत ने नाराजगी जताई है।

राखी सावंत ने दी प्रतिक्रिया

राखी सावंत ने तनुश्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी के निधन के बाद उसे छोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा, “गए वो और जो कुछ लोग मरने के बाद भी बोल रहे हैं, उनको छोड़ दो यार। वो सीधे स्वर्ग में गए हैं। मैं उसको कहना चाहती हूं कि मरने के बाद तो छोड़ दे। उसने बहुत गलत बयान दिया है।” राखी ने आगे नाना पाटेकर की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि वह उनकी आत्मा की शांति की दुआ करती हैं। इस दौरान उन्होंने शिव ठाकरे का भी जिक्र किया और नाना को महाराष्ट्र की शान बताया।

दरअसल, तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के बीच विवाद साल 2008 में फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ के एक गाने की शूटिंग के दौरान शुरू हुआ था। तनुश्री ने नाना पर सेट पर अनुचित व्यवहार और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। साल 2018 में भारत में #MeToo आंदोलन के दौरान यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में आया। नाना पाटेकर ने उस समय तनुश्री के आरोपों को खारिज किया था। जून 2019 में मुंबई पुलिस ने सबूतों की कमी का हवाला देते हुए मामले में ‘बी-समरी’ रिपोर्ट दाखिल की थी।

नाना पाटेकर का निधन

नाना पाटेकर के निधन की बात करें तो रिपोर्टों के मुताबिक वह गोवा के डोना पाउला स्थित अपने घर में बेहोश मिले थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर पुणे लाया जा रहा है। डोंजे गांव में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा और उन्हें पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।

Updated on:
08 Oct 2026 08:48 pm
Published on:
08 Oct 2026 08:44 pm