
Tanushree Dutta New Post On Nana Patekar Death: बॉलीवुड में #MeToo आंदोलन की शुरुआत करने वाली जानी-मानी अभिनेत्री तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में आ गईं हैं। 8 अक्टूबर को नाना पाटेकर के निधन की खबरसामने आने के बाद तनुश्री दत्ता ने खुशी जताई थी। वह लगातार अभिनेता ने निधन को ईविल डेड कह रही हैं। अब उन्होंने उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर का दौरा किया और बाबा महाकाल के दरबार में दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने एक बार फिर नाना पाटेकर का जिक्र किया।
तनुश्री दत्ता ने अपनी लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट में महाकाल बाबा के लिए अपनी गहरी आस्था प्रकट की है। उन्होंने लिखा, "महाकाल बाबा के दरबार में मेरी गहरी आस्था है! उन्होंने ही मेरी जान पर हुए कई हमलों से मुझे बचाया और नाना और उनके दोस्तों द्वारा की गई सैकड़ों 'मारण क्रियाओं' (बुरी तांत्रिक क्रियाओं) से मेरी रक्षा की है।
तनुश्री ने आगे लिखा, "कितना बड़ा इत्तेफाक है कि मेरी जिंदगी में इतनी अच्छी बात होने के ठीक बाद मुझे महाकाल के दर्शन करने का मौका मिला। मुझे उनकी मौत की खबर की सच्चाई पर थोड़ा शक है। मैं सच में चाहती हूं और उम्मीद करती हूं कि यह बुराई हमेशा के लिए खत्म हो जाए और मेरी जिंदगी की सभी बुराइयां एक-एक करके खत्म हो जाएं।"
तनुश्री ने आगे महाकाल बाबा से विनती की। उन्होंने लिखा, "मेरी यही दिल से दुआ, प्रार्थना और हार्दिक इच्छा है। मैंने उनसे कभी कुछ नहीं मांगा। उनकी भक्ति और उनका आशीर्वाद ही मेरे लिए हमेशा काफी था, लेकिन आज मैं अपने सभी देवी-देवताओं से मांग रही हूं। अगर आप मुझसे प्यार करते हैं, तो आप उन सभी बुराइयों को खत्म कर देंगे जिन्होंने मुझे परेशान करने का फैसला किया है और जो तब तक नहीं रुकेंगी जब तक वह खत्म न हो जाएं। उन सभी को, जिनमें उनके गुर्गे, मददगार और समर्थक भी शामिल हैं, जिनकी शह पर इन बुराइयों ने मुझे लगातार परेशान किया है।"
तनुश्री दत्ता ने आगे पोस्ट में लिखा अगर ये लोग जिंदा रहे, तो मैं दुनिया में अपना मकसद पूरा नहीं कर पाऊंगी और यहां से चली जाऊंगी। मैं चाहती हूं कि वह सब खत्म हो जाएं और उनकी मौत की पूरी पुष्टि हो। मैं उनकी बहुत ज़्यादा नेगेटिविटी और लगातार रची जा रही साज़िशों को और नहीं सह सकती।
तनुश्री ने लिखा, "मेरा बुलावा आ रहा है और जब तक यह इच्छा पूरी नहीं होती, मैं धरती पर नहीं रुकूंगी। बाबा, धरती पर या तो वे रहेंगे या मैं। असल में, अंतरिक्ष में मैं आपसे बेहतर जुड़ सकती हूं। धरती को जरूरत से ज़्यादा अहमियत दी जाती है और यहां जीने की कोई खास वजह मेरे पास नहीं है। हर हर महादेव! महादेव, मैं चाहती हूँ कि आप दुनिया को साबित करें कि आप मुझसे कितना प्यार करते हैं! सदियों से मैं आपकी भक्त रही हूं। अब मैं उसी जन्मसिद्ध अधिकार के साथ आपसे यह मांग कर रही हूं।"
तनुश्री दत्ता का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है जब पिछले कुछ दिनों से फिल्म इंडस्ट्री में और सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरें तैर रही हैं। अभिनेत्री के इस पोस्ट के सामने आने के बाद उनके फैंस और शुभचिंतक उनकी सेहत और मानसिक शांति को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।