बॉलीवुड

‘नेटफ्लिक्स को पैसे भारत से कमाने हैं, पाकिस्तान से नहीं…’, तहसीन पूनावाला का फवाद- माहिरा की सीरीज पर फूटा गुस्सा, दी चेतावनी

Tehseen Poonawalla Video: तहसीन पूनावाला ने पाकिस्तानी सीरीज पर अपनी भड़ास निकाली है और उसे भारत में रिलीज न करने के लिए नेटफ्लिक्स को चेतावनी दी है।
2 min read
• •
Updated: 25 Nov 2026, 5:53 PM IST
Tehseen Poonawalla Slams On Netflix IndiA
तहसीन पूनावाला ने फवाद-माहिरा की सीरीज पर बैन को लेकर किया वीडियो शेयर (Photo Source- Instagram/tehseenpoonawalla)

Tehseen Poonawalla Slams On Netflix India: पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान और अभिनेत्री माहिरा खान की पाकिस्तानी सीरीज ‘जो बचे हैं संग समेट लो’ इंडिया में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिर गई है और फिल्मकर्मियों के संगठन ‘ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन’ (एआईसीडब्ल्यूए) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर इस पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की है। इसी को लेकर जहां पूरा सोशल मीडिया गुस्से में वहीं भारतीय राजनीतिक विश्लेषक तहसीन पूनावाला का आक्रोश भी देखने को मिला है। उन्होंन एक वीडियो शेयर कर नेटफ्लिक्स इंडिया पर अपनी भड़ास निकाली है और फिल्म रिलीज को लेकर चेतावनी दे डाली है।

तहसीन पूनावाला ने फवाद-माहिरा की सीरीज पर किया बयान

तहसीन पूनावाला ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो संदेश शेयर किया है। जिसमें उन्होंने शो के कलाकारों माहिरा खान और हमजा अली अब्बासी की मौजूदगी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान माहिरा खान ने कथित तौर पर भारतीय सेना को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। पूनावाला ने उस संदर्भ को भी जोड़ा जब पाकिस्तान के तत्कालीन सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने हिंदू-मुस्लिम के साथ रहने को लेकर बयान दिया था, जिसके बाद पहलगाम में हुए हमले में धर्म पूछकर लोगों को निशाना बनाने की घटना सामने आई थी।

पूनावाला ने अपने बयान में यह भी कहा कि शो के मुख्य कलाकारों में शामिल हमजा अली अब्बासी ने 26/11 हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को लेकर सार्वजनिक रूप से ऐसी बात कही थी जिसे उन्होंने बेहद आपत्तिजनक बताया। उन्होंने मुंबई पर हुए 26/11 हमले की पीड़ा को याद करते हुए सवाल उठाया कि ऐसे चेहरे भारत के दर्शकों और बाजार का रुख कैसे कर सकते हैं।

नेटफ्लिक्स को दी तहसीन पूनावाला ने चेतावनी

वीडियो में तेहसीन पूनावाला ने आगे कहा, "अगर आप भारतीयों के साथ मिल-जुलकर नहीं रह सकते, तो हमारे पैसों के लिए क्यों भीख मांग रहे हैं? असल बात तो यह है कि नेटफ्लिक्स इंडिया के पास 2.5 करोड़ सब्सक्राइबर हैं, जबकि पाकिस्तान में इनकी संख्या मुश्किल से 50,000 से 4.5 लाख के बीच है। उनके अनुसार, व्यावसायिक और दर्शक आधार के लिहाज से भारतीय बाजार अहम है, लेकिन नेटफ्लिक्स ज्यादा पैसे भारत से कमाता हैं, पाकिस्तान से नहीं। ऐसे में देश की भावनाओं और सुरक्षा बलों की गरिमा से समझौता नहीं किया जा सकता।

आखिर में उन्होंने चेतावनी दी कि अगर भारत-विरोधी माने जाने वाले चेहरों को दर्शकों पर थोपने की कोशिश की गई, तो 'टीम भारत' इस मामले को सीधे जनता के बीच लेकर जाएगी और इसके परिणामों का सामना नेटफ्लिक्स इंडिया को करना पड़ेगा। फिलहाल 4 दिसंबर की रिलीज से पहले इस सीरीज को लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है।

Updated on:
25 Nov 2026, 5:53 PM IST
Published on: