
Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Box Office: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया का बंटा धार हो गया है। फिल्म को रिलीज हुए 11 दिन बीत चुके हैं और फिल्म का घरेलू कलेक्शन महज 60 करोड़ हुआ है। दूसरे मंडे का कलेक्शन Sacnilk ने ट्रेड के अनुसार बेहद खराब रहा है।
Sacnilk के ट्रेड के अनुसार शाहिद कपूरऔर कृति सेनन (Kriti Sanon) की स्टारर फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने दूसरे मंडे यानी 19 फरवरी को 2.25 करोड़ की कमाई की है। अब फिल्म का कुल कलेक्शन 60.45 करोड़ हो गया है। फिल्म 11 दिन में भी 100 करोड़ नहीं कमा पाई है।
अमित जोशी और आराधना साह फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के डायरेक्टर हैं। इस फिल्म का कुल बजट 75 करोड़ है जो फिल्म अब तक पूरा नहीं कर पाई है।