एक अभिनेता ऐसा भी है, जिसे अजय देवगन बिल्कुल पसंद नहीं करते।
बॉलीवुड में कुछ जोड़ियां ऐसी हैं, जिन्हें मेड फॉर ईच अदर' कहा जाता है। इनमें अजय देवगन और काजोल की जोड़ी भी शामिल है। इन दोनों की शादी को कई साल हो चुके हैं। आज भी इनके बीच वैसा ही प्यार देखने को मिलता है जैसा शुरू में था। काजोल ने भी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। अजय देवगन के अलावा उन्होंने बॉलीवुड के कई अभिनेताओं के साथ आॅन स्क्रीन रोमांस किया है। लेकिन एक अभिनेता ऐसा भी है, जिसे अजय देवगन बिल्कुल पसंद नहीं करते। पहले इस अभिनेता के साथ काजोल के अफेयर की खबरें भी सामने आ चुकी हैं। ऐसे में अजय देवगन आज भी नहीं चाहते कि काजोल उस अभिनेता के साथ कोई फिल्म करें। ये अभिनेता हैं शाहरुख खान।
इस जोड़ी ने दी कई सुपरहिट फिल्में:
आॅनस्क्रीन जोड़ी की बात करें तो काजोल और शाहरुख की जोड़ी काफी पसंद की जाती है। इन दोनों की जोड़ी ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं जैसे—'बाजीगर', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', कुछ—कुछ होता है और 'दिलवाले'।
काजोल के अफेयर की खबरों से नाराज हो गए थे अजय:
अजय देवगन अभिनेता शाहरुख खान से उस समय से नाराज हैं, जब काजोल और शाहरुख के अफेयर की खबरें आई थीं। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है यह तो पता नहीं लेकिन आज भी अजय देवगन अभिनेता शाहरुख को पसंद नहीं करते।
काफी करीब आ गए थे शाहरुख—काजोल:
काजोल ने शाहरुख के साथ बहुत सी फिल्मों में काम किया है। ऐसे में बताया जाता है कि उस समय शाहरुख और काजोल काफी करीब आ गए थे। यह बात अजय देवगन को बिल्कुल पसंद नहीं थी। उस वक्त काजोल और शाहरुख के अफेयर की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि शादी होने के बाद इन दोनों के रिश्ते में दरार आ गई और धीरे-धीरे इनकी दोस्ती खत्म हो गई।