'सात खून माफ', 'हैप्पी न्यू ईयर', और बॉम्बे वेलवेट जैसी फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता विवान शाह ने अपने आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर पत्रिका एंटरटेनमेंट से बातचीत की। बता दें कि हाल में उनकी एक कॉमेड़ी फिल्म 'लाली की शादी में लड्डू दीवाना' भी रिलीज हुई थी। इस फिल्म में विवान की एक्टिंग की काफी तारीफ भी हुई।