इसलिए चुना यह दिन:
निर्माता मनीष शर्मा कहते हैं,'हम जानबूझकर चाहते थे कि हमारा अभियान 7 अगस्त को राष्ट्रीय हैंडलूम दिवस पर शुरू हो। हमारी फिल्म सुई धागा देश के उद्यमियों और आत्मनिर्भर कार्यबल बल जैसे कारीगरों, बुनकरों और जमीनी स्तर के योगदानकर्ताओं को एक सलाम है, जो भारत के स्वदेशी कला और शिल्प उद्योग को बढ़ा रहे है। इसलिए, हमने अपने देश के कुशल उद्यमियों को समर्पित दिन पर इस अभियान को लॉन्च करने का फैसला किया है।'