16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देसी गर्ल बनने की तैयारी में प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा

फिल्म की कहानी दूल्हे किडनेपिंग मामले पर आधारित होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 1 Aug 2018, 9:07 PM IST

Parineeti chopra

Parineeti chopra

सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा चार साल बाद फिर एकता कपूर की नेक्स्ट 'अनटाइटल्ड' फिल्म में एक साथ नजर आएंगे। एकता कपूर और शैलेश आर सिंह के प्रोडक्शन में बनने जा रही इस फिल्म की शूटिंग तैयारियां पूरी हो चुकी है। रिपोर्ट्सस के मुताबिक, सिद्धार्थ और परिणीति अगले हफ्ते अपनी इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश से शुरू करने जा रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म से प्रशांत सिंह अपना डायरेक्ट्रोरियल डेब्यू करने जा रहे हैं। जो पहले फिल्ममेकर आनंद एल रॉय की फिल्म 'रांझना' और 'तनु वेड्स मनु' में उनके असिस्टेंट थे।

ठग के किरदार में सिद्धार्थ:
खबरों के मुताबिक, सिद्धार्थ और परिणीति इस फिल्म की शूटिंग पहले उत्तर प्रदेश और फिर बिहार में करेंगे। इसके यूपी में सेट तैयार किया जा चुका है। स्टार्स ने अपने देसी लुक की तैयारियां शुरू कर दी है। उन्हें इस फिल्म के लिए बिहारी भाषा का भी काफी ज्ञान लेना होगा। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की कहानी दूल्हे किडनेपिंग मामले पर आधारित होगी। अपने किरदार में फिट बैठने के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा में अपना वजन बढ़ाया है ताकि उनके सीक्स पैक एब्स उभरे हुए नजर आए। उनका कैरेक्टर एक ठग का होगा जो लोगों को अपहरण करता और जबरदस्ती उनकी शादी करवाता है।

यह मेरे लिए बहुत बड़ी फिल्म है: एकता
पहले ही प्रोड्यूसर एकता कपूर ने इस प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए कहा, 'सिद्धार्थ के साथ यह मूवी मेरे लिए (1977 में बनी अमरीकन फिल्म) ग्रिस लाइटनिंग की तरह है। यह फिल्म नार्थ इंडिया के एक स्माल टाउन पर होगी इसलिए यह मेरी बड़ी फिल्मों में से एक होगी।

परिणीति की आने वाली फिल्में
बता दें कि इससे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा 2014 में आई फिल्म 'हंसी तो फंसी' में साथ नजर आए थे। एकता कपूर की फिल्म के अलावा परिणीति, अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' और 'संदीप और पिंकी फरार' में नजर आएंगी। इतना ही परिणीति, अक्षय कुमार के साथ भी पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगी। यह फिल्म सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित होगी।