29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऐश्वर्या के लिए राहत:’फन्ने खां’ की रिलीज पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इंकार

वितरण अधिकारों से संबंधित विवाद के कारण न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था
2 min read
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Aug 01, 2018

Fanney khan

Fanney khan

सुप्रीम कोर्ट ने अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय की आगामी बॉलीवुड फिल्म 'फन्ने खां' की रिलीज पर रोक लगाने से बुधवार को इंकार कर दिया। न्यायमूर्ति रोहिंटन फली नरीमन और न्यायमूर्ति इंदु मल्होत्रा की दो सदस्यीय पीठ ने निर्माता वासु भगनानी की याचिका खारिज करते हुए फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से इंकार कर दिया। अब यह फिल्म पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तीन अगस्त को रिलीज होगी।

सह निर्माता के तौर पर नाम दिए जाने की मांग:
भगनानी ने वितरण अधिकारों से संबंधित विवाद के कारण न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। याचिकाकर्ता ने दलील दी कि फन्ने खां के वितरण के अधिकार उनकी कंपनी पूजा एंटरटेनमेंट एंड फिल्म्स लिमिटेड को दिये गए थे। भगनानी ने बताया कि उनके सहयोगी और निर्माता के बीच इस बात पर सहमति बनी थी कि फिल्म के सह निर्माता के तौर पर उनका नाम दिया जाएगा लेकिन ऐसा किया नहीं गया।

ये था विवाद:
बताया जा रहा है कि फिल्म के वितरण को लेकर विवाद हुआ है। दरअसल क्रिअर्ज एटरटेनेंट के साथ उनकी 10 करोड़ की डील हुई थी। इस डील के अनुसार भगनानी ने 8.50 करोड़ जमा करा दिए थे। साथ ही रिलीज से एक हफ्ते पहले फिल्म की बाकी का अमाउंट देने की बात हुई थी। पर पैसे अभी तक नहीं दिए गए। इस मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई।

#AnilKapoor During #FanneKhan Movie Promotion...

A post shared by Filmy Dangal (@filmydangal) on

लंबे समय बाद साथ दिखेगी अनिल कपूर और ऐश्वर्या की जोड़ी:
गौरतलब है कि इस फिल्म में अनिल कपूर, राजकुमार राव और ऐश्वर्या राय मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म के जारिए लंबे समय बाद अनिल कूपर और ऐश्वर्या राय साथ काम करते हुए नजर आएंगे। साथ ही फिल्म से एक यंग एक्ट्रेस पीहू संद भी बॅालीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। इन दिनों राजकुमार, अनिल और पीहू फिल्म के प्रोमोशन्स में व्यस्त हैं। बता दें कि 'फन्ने खां' के सामने और दो फ़िल्में रिलीज हो रही हैं। ये दोनों फिल्में 'मुल्क' और 'कारवां' हैं। फिल्म फन्ने खां का निर्देशन अतुल मांजरेकर ने किया है।