29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौनी ने खोल दिया राज:’ब्रह्मास्त्र’ में विलेन बन करेंगी यह काम

मौनी रॉय ने कहा, 'मैं अभी फिल्म के बारे में बहुत ज्यादा तो रिवील नहीं कर सकती
2 min read
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Aug 01, 2018

mouni roy

mouni roy

टीवी सीरियल्स से फेमस हुई अभिनेत्री मौनी रॉय इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग और प्रमेाशन में व्यस्त हैं। मौनी फिल्म 'गोल्ड' में अक्षय कुमार की पत्नी के किरदार में नजर आएंगी। इसके अलावा वह रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी दिखाई देंगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में हैं।

विलेन के किरदार में मौनी:
हाल ही में 'ब्रह्मास्त्र'की शूटिंग कर बुल्गारिया से लौटी मौनी रॉय ने कहा, 'मैं अभी फिल्म के बारे में बहुत ज्यादा तो रिवील नहीं कर सकती है पर 'ब्रह्मास्त्र' में मैं ही इकलौती विलेन हूं।' बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं।

बिग बी के साथ काम कर एक्साइटेड
बिग बी के साथ शूटिंग को लेकर अपने विचार साझा करते हुए मौनी ने कहा, 'मैं बिग बी को देखने के लिए एक बच्चे की तरह उत्साहित थीं। उनके साथ शॉट देने के बाद मैं इतनी खुश थी जैसे कि मैं खुशी कहीं मर ना जाऊ। कोई सोच भी नहीं सकता कि एक छोटी जगह की लड़की अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।'

'रोमियो अकबर वॉल्टर'में भी नजर आएंगी
बता देें कि मौनी 'गोल्ड' और 'ब्रह्मास्त्र' के अलावा जॉन अब्राहम के साथ थ्रिलर फिल्म 'रोमियो अकबर वॉल्टर' में भी दिखेंगी। टीवी पर अपने को-स्टार रहे मोहित रैना के साथ रिलेशनशिप के सवाल पर मौनी ने कहा, 'मैं पिछले काफी समय से सिंगल हूं। यहां तक कि मोहित और मैं दोस्त भी नहीं हैं।'

मोहित और मेरे बीच अब कुछ भी नहीं:
मौनी और मोहित रैना के अफेयर के काफी चर्चे रहे हैं। लेकिन पिछले दिनों इनका ब्रेकअप हो गया था। दोनोें ने पहले ही एक दसूरे को इंस्टाग्राम और ट्विटर पर अनफॉलो कर दिया था। इसके बाद हाल ही में एक इंटरव्यू में मौनी ने कहा, 'मैं अकेली हूं और लंबे समय से रह रही हूं। मोहित और मैं अब दोस्त नहीं हैं'। मौनी के इस बयान के बाद ये तय हो गया हैं कि पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रही थी वो सच थी। अब दोनों ने फाइनली एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया है।