बॉलीवुड

सलमान खान ने किया खुलासा: इसलिए साइन की ‘रेस 3’

फिल्म में उनका कैरेक्टर न पॉजिटिव है और न ही नेगेटिव

2 min read
Jun 14, 2018
Salman khan

सुपरस्टार सलमान खान जब से 'रेस 3' का हिस्सा बने हैं, फिल्म से दर्शकों की उम्मीदें चार गुना बढ़ी हैं, लेकिन खुद सलमान कहते हैं कि फिल्म में उनका कैरेक्टर न पॉजिटिव है और न ही नेगेटिव, उनका फिल्म में 'रेस 3' कैरेक्टर है लेकिन साथ में 'हम आपके हैं कौन' का टच भी है।

इसलिए साइन की फिल्म:
सलमान का कहना है कि उन्होंने यह फिल्म इसलिए साइन की, क्योंकि फिल्म की कहानी ने उन्हें ऐसा करने पर मजबूर किया। सलमान ने एक साक्षात्कार में कहा, 'फिल्म के निर्माता रमेश तोरानी ने मुझे फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई, जो मुझे बेहतरीन लगी। हालांकि, मैंने कहानी में कुछ बदलाव करने को कहा, जिसके लिए वे तैयार हो गए और इस तरह मैं इस फिल्म से जुड़ा।' एक्शन पैक फिल्मों के लिए मशहूर खान कहते हैं, 'यह फिल्म ट्विस्ट और टर्न से भरपूर है लेकिन फिल्म में हम आपके हैं कौन का टच भी है यानी फिल्म में फैमिली एंगल इसे जबरदस्त बनाता है।'

ये भी पढ़ें

बॉबी देओल और ‘रेस 3’से जुड़ी इन रोचक जानकारियों के बारे में नहीं जानते होंगे आप

कोई दबाव नहीं:

यह पूछने पर कि क्या पहले दो सीक्वल हिट होने की वजह से उन पर किसी तरह का दबाव है? इसके जवाब में सलमान कहते हैं, 'मुझ पर किसी तरह का दबाव नहीं है। हमें स्क्रिप्ट पर पूरा भरोसा है। यह बेहतरीन एक्शन एंटरटेनर फिल्म है। फिल्म की कास्ट कमाल की है इसलिए हम ज्यादा आश्वस्त हैं।'

पिछली दोनों फिल्मों से बेहतर एक्शन:
वह आगे कहते हैं, 'रेस 3 में पिछली दोनों फिल्मों से ज्यादा और बेहतर एक्शन सीन हैं। इसके लिए पूरी टीम ने कड़ी ट्रेनिंग ली। फिर चाहे वह मैं, अनिल, बॉबी, साकिल सलीम, जैकी और डेजी ही क्यों ना हों। हमें कड़ा प्रशिक्षण लेना पड़ा।'

किरदार ना पाजिटिव और ना नेगेटिव:
सलमान ने कुछ साल पहले नेगेटिव किरदार करने से तौबा कर ली थी, लेकिन इस फिल्म में उनका किरदार में थोड़ा एंटी टच लिए हुए है। इसके बारे में पूछने पर वह कहते हैं, 'मैं हीरो बनकर लोगों को एंटरटेन करना चाहता हूं और जहां तक बात रेस 3 की है तो इसमें मेरा किरदार ना ही पॉजिटिव है और ना नेगेटिव। फिल्म में मेरा रेस 3 कैरेक्टर है जो आपको फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा कि मेरा किरदार कैसा है।'

'रेस 3' में बेहतरीन कलाकार:
सलमान कहते हैं कि वह फिल्म की कास्ट के साथ दिल से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा,'हमारी फिल्म में बेहतरीन कलाकारों ने काम किया है और यही फिल्म इसे लीक से हटकर बनाती है। अनिल कपूर ने गजब ढाया है, उनका लुक किलिंग है। डेजी शाह ने कमाल की एक्टिंग की है। असिस्टेंट कोरियोग्राफर से लेकर मेरी कॉस्टार बनने तक उनकी ग्रोथ बेहतरीन रही है। इस तरह लोगों की तरक्की होते देख अच्छा लगता है। रेमो बतौर कोरियोग्राफर अच्छा काम कर रहे हैं और अब डायरेक्टर भी कमाल के हैं। जैकी रेस 2 के बाद रेस 3 का भी हिस्सा है। मुझे लगता है कि किसी फिल्म में इससे बेहतर कास्ट नहीं हो सकती।'

ये भी पढ़ें

जून-जुलाई में रिलीज होंगी ये बॉलीवुड फिल्में, सिल्वर स्क्रीन पर मचेगा धमाल

Published on:
14 Jun 2018 06:15 pm
Also Read
View All
रणवीर की ‘धुरंधर 2’ पर चुप्पी मामले में दीपिका पादुकोण ने फिर दिया मुंहतोड़ जवाब, अब अनुराग कश्यप की तारीफ के बाद उठाया ये कदम

Aditya Dhar Networth: धुरंधर फ्रेंचाइजी 2000 करोड़ की लेकिन आदित्य धर की संपत्ति कितनी? नेटवर्थ में बड़े सितारों को भी मात देता है कपल

‘तेरा समय खराब कर दूंगा’, अमिताभ बच्चन को रोस्ट करना समय रैना को पड़ा भारी, एजाज खान बोले- बद्तमीज आदमी

‘धुरंधर 2’ के लिए नामुमकिन साबित हुआ ये रिकॉर्ड, पहली धुरंधर को भी नहीं कर पाई पीछे, बॉक्स ऑफिस पर जादू पड़ा फीका

अबु सलेम ने इस कारण करवाई थी मनीषा कोइराला के सेक्रेट्री की हत्या, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा का खुलासा