
बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर सलमान खान को काला हिरण केस में शनिवार को जमानत मिल गई। उनके बाहर आने के बाद एक सवाल पूछा जा रहा है कि क्या सलामन खान अब शादी कर लेंगे। गुरुवार को काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर की निचली अदालत ने उन्हें दोषी करार देते हुए 5 साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद उन्होंने जोधपुर सेशन कोर्ट में अपील की। वहां शनिवार को उन्हें जमानत दे दी गई। जमानत मिलने के बाद सलमान के फैन्स में खुशी की लहर दौड़ गई।
इस डर की वजह से सलमान नहीं रहे थे शादी:
बहुत पहले एक साक्षात्कार में जब सलमान से उनकी शादी को लेकर सवाल किया था कि वे शादी क्यों नहीं कर रहे। इस पर उन्होंने जवाब दिया था कि उन पर बहुत से केस चल रहे हैं, ऐसे में उन्हें डर है कि वह कभी भी जेल जा सकते हैं। इसी डर की वजह से सलमान शादी नहीं कर रहे थे।
क्या अब कर लेंगे शादी:
सलमान पर जो केस चल रहे थे उनमें से ज्यादातर में वह बरी हो चुके हैं। काला हिरण शिकार केस में भी उन्हें जमानत मिल गई है। ऐसे में अब सबके मन में यही सवाल उठ रहा है कि क्या वे अब शादी कर लेंगे।
कई अभिनेत्रियों के साथ रहे अफेयर के चर्चे:
सलमान खान का नाम बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा। पहले उनका नाम अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के साथ जुड़ा। ऐश्वर्या के बाद उनका नाम कैटरीना कैफ के साथ जुड़ा। बीच में दोनों के रास्ते अलग हो गए थे। उस दौरान सलमान के अफेयर के चर्चे रोमानियाई ब्यूटी लूलिया वंतूर के साथ भी रहे। दोनों को अक्सर साथ देखा जाता था। हालांकि सलमान ने अभी तक किसी से शादी नहीं की। ऐसे में अब भी सलमान बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बेचलर हैं। सलमान की शादी अब भी सस्पेंस बनी हुई है कि वह किससे शादी करेंगे और कब करेंगे।