24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आखिर सलमान की मां उनसे मिलने कभी जेल क्यों नहीं गई, यह है कारण

सलमा सिर्फ एक बार ही अपने बेटे सलमान से मिलने जेल गईं थीं
2 min read
Google source verification

image

Mahendra Yadav

Apr 08, 2018

Salman khan

Salman khan

काला हिरण शिकार मामले में सलमान को शनिवार को जमानत मिल गई और वे जेल से अपने घर चले गए। इस मौके को उनके फैन्स ने किसी त्यौहार की तरह सेलिब्रेट किया। जब सलमान जोधपुर जेल से मुंबई स्थित अपने घर पहुंचे तो उनको देखने के लिए घर के बाहर भारी संख्या में उनके फैन्स इकट्ठे थे। सलमान ने अपने घर की बालकनी में से अपने फैन्स को उनका सपोर्ट करने के लिए शुक्रिया कहा। सलमान के परिजन भी काफी खुश नजर आ रहे थे। पिता सलीम खान और मां सलमा भी बहुत खुश थे और हाथ जोड़कर उनके बेटे के सपोर्ट के लिए फैन्स को शुक्रिया कह रहे थे। लेकिन क्या आपको पता है कि सलमा सिर्फ एक बार ही अपने बेटे सलमान से मिलने जेल गईं थीं।

जेल में सलमान से नहीं मिलना चाहती मां सलमा:
सलमा खान अपनी बेटे सलमान से जेल में मिलना नहीं चाहती। जब पहली बार सलमान खान जेल गए थे तो उनकी मां और पिता उनसे मिलने जेल गए थे। दरअसल वर्ष 2002 में सलमान हिट एंड रन केस में कुछ दिनों तक जेल में रहे थे। मां सलमा और पिता सलीम उनसे मिलने जेल गए थे। सलमान से मिलने के बाद उनकी मां सलमा से अपने पति से कहा था कि उन्हें दोबारा कभी जेल में सलमान से मिलाने ना लेकर आएं।

पिता सलीम को लगता था बुरा:
हिट एंड रन केस मामले में सलमान को 18 दिन जेल की सलाखों के पीछे रहना पड़ा था। तब बेटे के लिए उनका दर्द सामने आया था। उन्होंने कहा था कि जब वह घर में एसी चलाते थे तो उन्हें बुरा लगता था। साथ ही जब खाना खाने बैठते थे तो भी उन्हें खराब लगता था। इसका कारण था कि सलमान तो जेल में बिना एसी के सोते थे।

हमेशा साथ खड़ा रहा परिवार:
सलमान के सभी परिजन उनके दोनों भाई, माता—पिता और बहनें उनसे बहुत प्यार करते हैं। सलमान भी इन सबको बहुत प्यार करते हैं। जब भी सलमान पर कोई मुसीबत आई है,उनका परिवार हमेशा उनके साथ खड़ा रहा है। हर बार कोर्ट में पेशी के समय उनकी दोनों बहने अर्पिता और अलवीरा सलमान के साथ ही नजर आती है। पिता सलीम खान भी सलमान को हर कदम पर सपोर्ट करते हैं।