बॉलीवुड

खुल गया सबसे बड़ा राज, इस अभिनेत्री की वजह से सलमान नहीं करते किसिंग सीन

किस्सा सलमान के उस वक्त से जुड़ा है, जब वे सुपरस्टार नहीं थे और स्ट्रगल कर रहे थे।
2 min read
• •
Updated: 6 Feb 2018, 12:38 PM IST
Salman khan and Bhagya shri
Salman khan and Bhagya shri

बॉलीवुड में सभी जानते हैं कि सुपरस्टार सलमान खान अपनी फिल्मों में कभी किसिंग सीन नहीं करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो ऐसा क्यों नहीं करते। अब इस राज से पर्दा उठ गया है। यह किस्सा सलमान के उस वक्त से जुड़ा है, जब वे सुपरस्टार नहीं थे और स्ट्रगल कर रहे थे। किस्सा सलमान की फिल्म 'मैंने प्यार किया'से जुड़ा है। बता दें कि सलमान ने राजश्री प्रोडक्शन्स की 1989 में रिलीज़ हुई फिल्म 'मैंने प्यार किया' में लीड रोल निभाया था। इस फिल्म में सलमान के ओपोजिट अभिनेत्री भाग्यश्री थी। फिल्म में सलमान को एक सीन में भाग्यश्री को किस करना था। भाग्यश्री को जब इस बारे में पता चला तो वह अपसेट हो गई और उन्होंने इस सीन के लिए मना कर दिया। दरअसल भाग्यश्री उन दिनों हिमालय दासानी को डेट कर रही थी। उस समय भाग्यश्री और हिमालय शादी करने जा रहे थे। इस वजह से वह नहीं चाहती थी कि उस किस सीन की वजह से उसकी शादी में कोई बाधा आए।

भाग्यश्री ने वह किस सीन करने से साफ इंकार कर दिया। सलमान ने इस बात को समझा। सलमान ने एक बार एक साक्षात्कार में इस बारे में बात करते हुए कहा था, 'मैंने प्यार किया' में जब किस सीन की बारी आई तो मैंने सोचा कैसे कर पाऊंगा। मैं सूरज के पास गया और कहा कि मैं यह सीन करने में सहज नहीं हूं। भाग्यश्री भी इस सीन के लिए राजी नहीं थी। आखिर में सूरज बडजात्या ने दोनों के साथ किस सीन न करने का फैसला लिया और बीच में ग्लास वॉल लेकर आए।

इस तरह सलमान ने बिना होंठ से होंठ मिलाए ही भाग्यश्री के साथ लिपलॉक सीन पूरा कर लिया। इसके बाद सलमान ने अपनी जिंदगी का असूल बना लिया कि वे फिल्मों में कभी लिपलॉक नहीं करेंगे। इसके बाद सलमान ने आज तक अपना नो-किसिंग क्लॉज़ नहीं तोड़ा। इसकी एक वजह और बताई जाती है कि सलमान फैमिली पर्सन हैं और उनकी हमेशा से यही इच्छा रही है कि उनकी फिल्में लोग फैमिली के साथ बैठकर देख सकें। यहां तक की सलमान अपने प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्मों में भी किसिंग सीन को बर्दाश्त नहीं करते हैं।

Published on:
Also Read
View All