25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोनू निगम की जान को खतरा, कट्टरपंथी संगठन कर सकते हैं हमला, अजान पर मचा था बवाल

कुछ कट्टरपंथी संगठन सोनू निगम की हत्या की साजिश रच रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 5 Feb 2018, 8:14 PM IST

Sonu Nigam

Sonu Nigam

बॉलीवुड के जाने माने सिंगर सोनू निगम की जान को खतरा बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र के खुफिया विभाग ने पुलिस को इस संबंध में एक एडवायजरी भेजी है। इस एडवायजरी के अनुसार कुछ कट्टरपंथी संगठन सोनू निगम को निशाना बना सकते हैं। खुफिया विभाग की रिपोर्ट के अनुसार कुछ कट्टरपंथी संगठन सोनू निगम की हत्या की साजिश रच रहे हैं। खुफिया विभाग की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने सोनू निगम की सुरक्षा बढ़ाने जा रही है। खुफिया विभाग की रिपोर्ट के अनुसार कट्टरपंथी संगठन सोनू निगम को किसी पब्लिक प्लेस या फिर किसी इवेंट या प्रमोशन के दौरान निशाना बना सकते हैं। ऐसे में अब पुलिस भी सोनू निगम की सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गई हैै। अब किसी भी इवेंट में सोनू निगम की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

अजान पर टिप्पणी देने के बाद हुआ था बवाल:
बता दें कि पिछले वर्ष सिंगर सोनू निगम ने सुबह सुबह मस्जिदों में होने वाली अजान को लेकर टिप्पणी की थी और इस पर आपत्ति भी जताई थी। इसे लेकर काफी बवाल हो गया था। इसके बाद कई कट्टरपंथी संगठनों ने सोनू निगम को उग्र धमकियां भी दी थीं। एक कट्टरपंथी नेता ने तो सोनू निगम का सिर मूंडने वाले ईनाम देने का ऐलान तक कर दिया था। इसके बाद सोनू निगम ने खुद ही अपना सिर मुंडाकर उस नेता को चैलेंज किया था। यहां तक की सोनू के खिलाफ फतवा भी जारी कर दिया गया था। हालांकि सोनू निगम ने ये भी कहा था कि उनके ट्वीट को गलत तरीके से पेश करके उसको सोनू बनाम इस्लाम भी बना दिया गया था, जबकि उन्होंने सभी धर्मों के बारे में लिखा था।

राष्ट्रगान को लेकर भी की थी टिप्पणी:
सोनू निगम ने कई बार सिनेमाहॉल में राष्ट्रगान बजाए जाने के मुद्दे पर भी बयान दिए। कुछ माह पहले ही सोनू निगम ने कहा था कि वो देश के राष्ट्रगान का सम्मान करते हैं, लेकिन सिनेमा हाल और रेस्टोरेंट में राष्ट्रगान चलाना ठीक नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा था कि लोगों को हर देश के राष्ट्रगान का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा था हम अगर पाकिस्तान का राष्ट्रगान बजता है और सभी पाकिस्तानी उसके सम्मान के लिए खड़े होते हैं, तो मैं पाकिस्तान और वहां के लोगों के सम्मान में खड़ा हो जाऊंगा।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग