बॉलीवुड

‘द कोन्जूरिंग’ से भी खौफनाक है ये फिल्म, दिल बाहर निकल आएगा पर नहीं हटेगी नजर

IT Welcome to Derry On OTT: ये फिल्म 'द कॉन्ज्यूरिंग' से भी ज्यादा खौफनाक है, जिसके हर सीन में डर का असली मतलब छिपा है। इसे देखते हुए आपका दिल बाहर निकल आएगा, लेकिन आप चाहकर भी अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे…
2 min read
• •
Updated: 2 Nov 2025, 4:08 PM IST
'द कोन्जूरिंग' से भी खौफनाक है ये फिल्म, दिल बाहर निकल आएगा पर नहीं हटेगी नजर, हर सीन में है डर का असली मतलब
(सोर्स: X @FreddyInSpace)

IT Welcome to Derry On OTT: ओटीटी लवर्स के बीच हॉरर जॉनर की फिल्मों की चर्चा बहुत होती है, और कॉमेडी के बाद कुछ पसंद करते है, तो वो है हॉरर। डरावनी वेब सीरीज को देखने के शौकीनों की संख्या काफी ज्यादा है और फैंस एक अलग क्रेज के साथ इस तरह की सीरीज की तलाश करते हैं। आज हम एक ऐसी सीरीज के बारे में बात कर रहे हैं, जिसे देखने के बाद आपको असली डर का अहसास होगा।

इस वेब सीरीज ने अपने पहले सीजन से ऑडियंस का रूह कंपा चुकी है। इसमें खास बात ये है कि इस सीरीज को फैंस और क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉस मिली है। तो आइए आपको इस सीरीज के बारे में विस्तार से बताते हैं कि इसे किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है।

'द कोन्जूरिंग' से भी खौफनाक है ये फिल्म

दरअसल, 2017 में 'IT' फ्रेंचाइज की पहली फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी 1989 के दौर पर अधारित है, जहां एक बच्चों के ग्रुप में से एक लड़का गायब हो जाता है। धीरे-धीरे इन बच्चों को पैनीवाइज (काल्पनिक भूत) के बारे में पता चलता है और वहीं से इस खौफनाक कहानी का पहला अध्याय लिखा जाता है।

इसके बाद साल 2019 में 'IT Chapter 2' ने इस फ्रेंचाइज को एक नया रूप दिया गया और चैप्टर 2 की कहानी पहली फिल्म के 27 साल बाद फिर से शुरू होती है। जहां लूजर्स क्लब के बच्चे हैं, जो अब बड़े हो चुके हैं। कहानी फिर से टर्न लेती है और एक नए शहर के बारे में बताती है जिसका नाम है डैरी। डैरी की कहानी पिछले चैप्टर 2 में अधूरी रह गई थी, लेकिन आखिर पैनीवाइज (काल्पनिक भूत) आया कहां से और क्या डैरी शहर सच में शापित है। 'IT: Welcome to Derry' सीरीज में इस कहानी को विस्तार से दिखाया गया है।

हर सीन में है डर का असली मतलब

HBO की ये सीरीज कुछ नए किरदारों को पेश करती है। इसे पूरी फैमिली के साथ Jio Hotstar पर देखा जा सकता है और इसे देखने के बाद आपको अंजान कार, लंचबॉक्स, बाथटब, पाइप और थिएटर के हर चीज से खौफ और डर लग सकता है। इस सीरीज के निर्माता Jason Fuchs, Andy Muschietti और Barbara Muschietti ने इस शो को नया रंग देने का प्रयास किया है। ये शो एक डर का भयानक अनुभव पेश करता है। आपको इसे जरूर देखना चाहिए।

Updated on:
2 Nov 2025, 4:08 PM IST
Published on:
Also Read
View All
“बच्चों के पार्क में ड्रग्स बेचने वालों का कब्जा”, फिल्ममेकर कुणाल कोहली का फूटा गुस्सा, पुलिस ने भी दिया रिएक्शन

‘मैं लोगों से तेज आवाज में बात नहीं कर सकता’, दलेर मेहंदी ने मीका सिंह को दिया था विवाद के बाद जवाब

दूसरी बार मां बनने के 36 दिन बाद ही सेट पर लौटने की तैयारी में दीपिका पादुकोण! शाहरुख खान की ‘किंग’ के लिए करेंगी शूटिंग

अमित शाह को शाहरुख खान की बर्थडे विश पर भड़की फैन, बोली- ‘मैंने आपको अपना दूसरा पिता माना था, शर्म आनी चाहिए’

टाइगर श्रॉफ पर हमले के अगले दिन अशोक पंडित से क्या बोले पिता जैकी श्रॉफ? फिल्ममेकर ने अब किया खुलासा