बॉलीवुड

The Kerala Story BO Collection : पहले ही दिन ‘द केरल स्टोरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, कमा डाले इतने करोड़

The Kerala Story BO Collection Day 1 : फिल्म 'द केरल स्टोरी' के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है। फिल्म की शुरुआत काफी शानदार रही है। वहीं पहले ही दिन अदा शर्मा की फिल्म ने पिछले साल आई 'द कश्मीर फाइल्स' को पीछे छोड़ दिया है।
2 min read
• •
Updated: 6 May 2023, 8:15 AM IST
the_kerala_story_box_office_collection_day_1_adah_sharma_film_earned_75_crore_in_indian_box_office_massive_hit.jpg

तमाम विवादों के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) की फिल्म 'द केरल स्टोरी' (The Kerala Story) 5 मई को रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर पिछले काफी समय से काफी बवाल मचा हुआ था। कई राजनीतिक पार्टियों ने विरोध करते हुए फिल्म को बैन तक करने की मांग कर डाली। लेकिन फिल्म 'द केरल स्टोरी' सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो उसने कमाल कर डाला। फिल्म का ओपनिंग डे शानदार रहा। साथ ही फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पांस मिला। कुल मिलाकर फिल्म ने अच्छी शुरुआत की। आइए जानते हैं कि 'द केरल स्टोरी' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अदा शर्मा की फिल्म 'द केरल स्टोरी' ने अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.5 करोड़ रुपयों का कारोबार किया है। फिल्म को देखने पहले ही दिन कई लोग पहुंचे। जिन्होंने इसे शानदार बताया। सुदीप्तो सेन के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'द केरल स्टोरी' को पहले दिन दर्शकों का काफी प्यार मिला है। हालांकि ये अनुमानित आंकड़े हैं। ऑफिशियल डाटा आने के बाद इनमें कुछ फेरबदल हो सकता है।

कुछ ट्रेड एनालिस्ट की मानें तो फिल्म वीकेंड में अच्छा कलेक्शन कर सकती है। वहीं कुछ लोग 'द केरल स्टोरी' का तुलना पिछले साल आई फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' से कर रहे हैं। ऐसे में अदा शर्मा की फिल्म ने अपने पहले दिन की कमाई में 'द कश्मीर फाइल्स' को पीछे छोड़ दिया है। इस फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 3.55 करोड़ रुपये था।

बता दें कि 'द केरल स्टोरी' तीन महिलाओं पर बेस्ड है, जिनका ब्रेन वॉश कर धर्म परिवर्तन कराया जाता है। इसके बद उन्हें कथित तौर पर आतंकी संगठन आईएसआईएस में शामिल किया जाता है। फिल्म का ट्रेलर जिस दिन रिलीज हुआ था उसी दिन से ये फिल्म विवादों में आ गई थी। जिसके बाद एक समुदाय विशेष ने फिल्म पर आपत्ति जताई थी। यहां तक कि फिल्म की रिलीज की रोक की मांग वाली याचिका भी जमीयत उलेमा ए हिंद ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की थी। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर विचार से ही इंकार कर दिया था।

वहीं शुक्रवार को कर्नाटक में अपनी चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 'द केरल स्टोरी' का जिक्र किया है। फिलहाल इन सभी विवादों के बाद 'द केरल स्टोरी' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसे ऑडियंस का प्यार मिल रहा है।

Published on:
Also Read
View All
‘दिमाग सुन्न रहता था, जॉम्बी की तरह चलता था’, ‘रामायण’ के लक्ष्मण रवि दुबे ने जब की अपनी मेन्टल हेल्थ पर खुलकर बात

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद तुषार से फिरौती की मांग-क्या बॉलीवुड को खौफजदा करने पर आमादा हो गया है अंडरवर्ल्ड?

‘कुत्तों को डर लगता है’, दीया मिर्जा विवाद के बीच सुनीता आहूजा ने की पटाखे न जलाने की अपील

तलाक, नशा और करियर बर्बाद… जब टूटे थे हनी सिंह, सालों बाद हुआ था पछवाना, जिंदगी को लेकर किए थे खुलासे

तुषार कपूर को मिली धमकी के बाद शिवसेना नेता आनंद दुबे का बयान, बोले- ‘मुंबई पूरी तरह सुरक्षित है’, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगे 5 करोड़