
इसी साल मार्च में निर्देशक विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) ने रिलीज होते ही दुनियाभर में तहलाक मचा दिया था। इस फिल्म को लेकर भी देशभर में खूब बवाल मचा था। फिल्म में सच्ची घटनाओं को दिखाया गया था कि कैसे 1990 में कश्मीर में कश्मीरी पंडितों का नरसंघार किया गया था। एक ऐसी ही स्टोरी लेकर निदेशक सुदिप्टो सेन (Sudipto Sen) आ रहे हैं, जिसका नाम है ‘द केरल स्टोरी’ (The Kerala Story)। हाल में मेकर्स ने फिल्म का एक टीजर रिलीज किया था, जिसमें मुख्य किरदार के तौर पर अदा शर्मा (Adah Sharma) नजर आ रही हैं। टीजर में अदा काले रंग के बुरखे में नजर आ रही हैं।
यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट्स
कई यूजर्स ऐसे में जिन्होंने फिल्म का जमकर विरोध करते हुए लिखा कि '‘द केरल स्टोरी‘ की कहानी फेक प्रोपगंडा है और राज्य को बदनम करने की साजिश है'। इसके अलावा कई यूजर्स का कहना है कि '‘द कश्मीर फाइल्स‘ की तरह एक और फिल्म सच्चाई को बड़े पर्दे पर लाने जा रही है'। बता दें कि ये फिल्म अगले साल बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: Pathaan 2: रिलीज से पहले ही 'पठान' के सीक्वल की लीक हुई बात!