बॉलीवुड से लेकर अपने फैंस के दिलों पर राज करने वाले बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पठान' (Pathaan) को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल में फिल्म का एक एक्शन से भरपुर दमदार टीजर रिलीज किया गया था, जिसके बाद से SRK के फैंस इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हो रहे हैं। ये फिल्म अगले साल 25 जनवरी 2023 को देशभर के सिनेमाघरों में कई भाषा में रिलीज की जाएगी। फिल्म में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम (John Abraham) भी नजर आने वाले हैं, लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर एक बार फिर बायकॉट गैंग एक्टिव हो चुकी है।