बॉलीवुड

बीफ और हिन्दु-मुस्लिम के तमाम विवादों के बाद भी The Kerla Story 2 हुई कामयाब! कमाए इतने करोड़

The Kerla Story 2 Box Office: फिल्म 'The Kerala Story 2' ने बीफ और हिन्दु-मुस्लिम विवादों के बावजूद बड़ी सफलता हासिल की है। विवादों और विरोध के बीच भी इस फिल्म ने दर्शकों का ध्यान खींचा और बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाया।
2 min read
• •
Updated: 1 Mar 2026, 9:15 AM IST
बीफ और हिन्दु-मुस्लिम के तमाम विवादों के बाद भी The Kerla Story 2 हुई कामयाब, कमाए इतने करोड़
फिल्म-The Kerla Story 2 (सोर्स: IMDb)

The Kerla Story 2 Box Office: फिल्म 'द केरला स्टोरी' के बाद इसके दूसरे पार्ट से ऑडियंस को काफी उम्मीदें थीं। फिल्म 'द केरला स्टोरी 2' लंबी कानूनी लड़ाई के बाद शुक्रवार शाम तक थिएटर में पहुंची। तो कुछ जगह 7 बजे का शो हुआ तो कुछ जगह 8 बजे और कईयों को फिल्म के रिलीज की जानकारी भी नहीं थी। ऐसे में फिल्म ने पहले दिन खास कमाई नहीं की, लेकिन दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने उम्मीदों से बेहतर परफॉर्म किया।

ये आंकड़ा बढ़ सकता है

Sacnilk के मुताबिक 'द केरला स्टोरी 2' ने अपने रिलीज वाले दिन 75 लाख की कमाई की और दूसरे दिन यानी 28 फरवरी शनिवार को 4.65 करोड़ (अर्ली कलेक्शन) कमाए। बता दें, ये आंकड़ा बढ़ सकता है। फिल्म का कुल कलेक्शन 5.4 करोड़ हो गया है और आज रविवार को भी फिल्म अच्छा बिजनेस कर सकती है, उम्मीद है।

विपुल अमृतपाल शाह के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'द केरला स्टोरी 2' में 3 हिंदू लड़कियों की कहानी दिखाई गई है जिनका धर्म परिवर्तन किया जाता है। फिल्म में प्यार और धोखे को दिखाया गया है। हालांकि, कुछ के मुताबिक ये फिल्म एक प्रोपेगंडा मानी गई थी। साथ ही, रिसर्च की कमी, बोझिल सीन ऑडियंस को पसंद नहीं आ रहे हैं। इस फिल्म में उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओजा, अदिति भाटिया, सुमित गहलावत, पूर्वा पराग, अर्जन सिंह, अलका अमीन और युक्तम नजर आई हैं। तो वहीं इस फिल्म को प्रोड्यूस करने वाले विपुल अमृतपाल सिंह ने ही अमरनाथ झा के साथ मिलकर कहानी लिखी है।

फिल्म में केरला का कोई कनेक्शन नहीं

इतना ही नहीं, अगर ऑडियंस रिएक्शन की बात करें तो 'द केरला स्टोरी 2' को खास पसंद नहीं किया जा रहा है , बल्कि इसे रिसर्च की कमी और फीकी स्क्रिप्ट मानी गई है। कईयों के अनुसार, इस फिल्म में केरला का कोई कनेक्शन नहीं दिखाया गया है, इसके बावजूद फिल्म का नाम 'द केरला स्टोरी 2' रखा गया। बता दें, इस फिल्म को मेकर्स ने 30 करोड़ रुपए के बजट में बनाया है।

तो वहीं अगर साल 2023 में आई 'द केरला स्टोरी' की बात करें तो इस फिल्म में अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सोनिया बालानी, सिद्धि इदनानी ने लीड रोल निभाया था और फिल्म को 15 से 20 करोड़ के बजट में बनाया गया था और कमाई हुई थी 300 करोड़ से ज्यादा। विवादों के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी। हालांकि, फिल्म का दूसरा पार्ट वैसा कमाल करता नहीं दिख रहा है।

Updated on:
1 Mar 2026, 9:15 AM IST
Published on:
Also Read
View All
मुमताज के दीवाने थे शाहरुख खान, अच्छे मार्क्स लाने पर पहली बार सिनेमा दिखाने ले गई थीं मां, पिता ने बदला था नानी का दिया नाम

BMC विज्ञापन विवाद पर दीया मिर्जा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- एयर क्वालिटी पर दे रही हूं ध्यान, फ्री में किया काम

‘दीया मिर्जा पहले अपने गिरेबान में झांकें’, BMC विज्ञापन विवाद पर भड़के BJP के श्रीकांत भारतीय, जानें क्यों मचा हंगामा?

संजय गुप्ता के निधन पर बच्चों ने क्यों किए थे मीडिया के सामने अश्लील इशारे? पत्नी अनुराधा ने किया कारण का खुलासा

शाहरुख खान के फैंस की दिखी दीवानियत! देर रात मन्नत पहुंचकर अभिनेता को दी जन्मदिन की बधाई