बॉलीवुड

अक्षय कुमार को द अंडरटेकर ने असली फाइट के लिए किया चैलेंज, मिला मजेदार जवाब

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' को पिछले हफ्ते 25 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर उन्होंने बताया कि उनकी फाइट असली अंडरटेकर से नहीं हुई थी।
2 min read
• •
Updated: 19 Jun 2021, 1:33 PM IST
akshay_kumar_undertaker.jpg
Akshay Kumar Undertaker

नई दिल्ली। बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। उनकी सुपरहिट फिल्मों से एक 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' भी है। पिछले हफ्ते उनकी इस फिल्म को 25 साल पूरे हो गए। फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस रेखा और रवीना टंडन लीड रोल में थे। लेकिन दर्शकों का सारा ध्यान डब्लूडब्लूई खिलाड़ी द अंडरटेकर के साथ उनकी फाइट ने ले खींच लिया।

असली अंडरटेकर से नहीं हुई फाइट
लेकिन फिल्म में अक्षय कुमार की फाइट असली द अंडरटेकर से नहीं हुई थी। इस बारे में खुद अक्षय ने ट्वीट करके बताया था। उन्होंने फिल्म के 25 साल पूरे होने पर खुलासा किया कि उनकी फाइट असली अंडरटेकर से नहीं हुई थी। उनके फाइट सीन को बायन ली के साथ शूट किया गया था। उन्होंने ही अंडरटेकर का रोल किया था। इस जानकारी को देते हुए अक्षय कुमार ने एक मीम भी शेयर किया।

अंडरटेकर ने किया चैलेंज
दरअसल, मीम में लिखा होता है कि अगर आपने अंडरटेकर को हराया है तो अपना हाथ ऊपर उठाए। मीम में अक्षय कुमार की हाथ उठाते हुए एक फोटो लगी हुई है। लेकिन अक्षय के इस ट्वीट पर असली अंडरटेकर ने उन्हें असली फाइट के लिए इन्वाइट कर दिया है। उन्होंने अक्षय को चैलेंज करते हुए लिखा, ‘हां! मुझे बता देना कि तुम असली मैच के लिए कब तैयार हो’ अंडरटेकर के इस चैलेंज का अक्षय कुमार ने मजेदार जवाब दिया है। उन्होंने लिखा, 'भाई, पहले मुझे मेरा इंश्योरेंस चेक करने दीजिए फिर आपको बताता हूं।'

अक्षय कुमार की फिल्में
अंडरटेकर और अक्षय कुमार के इन कमेंट्स को WWE ने अपने सोशल मीडिया पर हैंडल से शेयर किया है। अक्षय कुमार के वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार वह फिल्म 'लक्ष्मी' में नजर आए थे। लेकिन कोविड के कारण उनकी नई फिल्में रिलीज नहीं हो पा रही हैं। अक्षय की 'सूर्यवंशी' और 'बेल बॉटम' रिलीज होने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा, अक्षय कुमार की 'अतरंगी रे', 'बच्चन पांडे' फिल्में भी रिलीज के लिए लाइन में हैं। वहीं, एक्टर 'पृथ्वीराज', 'रक्षा बंधन' और 'राम सेतु' में भी काम कर रहे हैं।

Published on:
Also Read
View All
सपना चौधरी ने तलाक कंफर्म करते ही लिया बड़ा फैसला! हटाया पति के नाम का टैटू, वीडियो हुआ वायरल

‘मुझे अपना मुंडन नहीं करवाना’, करण जौहर ने रवीना, शिल्पा और रेखा को लेकर किया सवाल, अक्षय कुमार ने दिया हैरानी भरा जवाब

Ye Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9: बॉक्स ऑफिस पर दो सगे भाइयों के बीच टक्कर, जानें आयुष्मान-अपारशक्ति की पिछली तीन फिल्मों का रिकॉर्ड

‘बैटमैन’ के साथ वायरल हो रहा 1999 का रोमांटिक गाना, अनू मलिक बोले- ‘अच्छा गाना कभी बूढ़ा नहीं होता’

‘खामोशी बहुत कुछ कहती है, संवादों से ज्यादा भावनाओं से जुड़ती हूं’, ‘ईठा’ पर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा ने साझा किए अनुभव