मिल्खा सिंह ने लिया 1 रुपया
'भाग मिल्खा भाग' फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में फरहान अख्तर ने उनका रोल निभाया था। दरअसल, मिल्खा सिंह की बेटी सोनिया सांवलका ने उनके जीवन पर 'रेस ऑफ माई लाइफ' नाम से किताब लिखी थी। जिसके बाद फिल्म निर्माता राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने मिल्खा सिंह के जीवन पर फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ बनाने निर्णय लिया। लेकिन आपको जानकर ये हैरानी होगी कि अपनी बायोपिक के लिए स्टार्स जहां करोड़ों रुपए लेते हैं, वहीं इस फिल्म के लिए मिल्खा सिंह ने मेकर्स ने केवल एक रुपया लिया था।