अक्षय ने खुलवाया जींस का बटन
दरअसल, एक फैशन इवेंट में अक्षय ने ट्विंकल से उनकी जींस का बटन खुलवाया था। जिस पर काफी बवाल हुआ था। ये मामला उस वक्त का है जब अक्षय ने एक फैशन शो में रैंप वॉक किया था। इंटरव्यू में ट्विंकल ने बताया कि अक्षय ने उन्हें कॉल करके कहा कि जब वो वॉक करते हुए मेरे पास आएंगे तो मैं उनकी जींस का ऊपर वाला बटन खोल दूं। क्योंकि उस जींस का नाम ही 'अनबटन्ड' था। ट्विंकल ने कहा कि मैंने ऐसा करने से साफ इंकार कर दिया था। लेकिन वो नहीं माने और वॉक करते हुए मेरे सामने आकर खड़े हो गए। उन्होंने मुझे इशारे से बटन बंद खोनले के लिए कहा। मैंने मना कर दिया तो उन्होंने मेरा हाथ पकड़कर बटन खुलवाया।